Binge Eating: आपको भी तो नहीं लगती है बार-बार भूख, कहीं इस डिसऑर्डर के शिकार तो नहीं हो रहे हैं आप

Binge Eating: आपने कई लोगों को अक्सर सिर्फ खाते ही देखा होगा। कुछ लोग होते हैं जिन्हें रह-रह कर भूख लगती है, कई बार ऐसा…

Binge Eating

Binge Eating: आपने कई लोगों को अक्सर सिर्फ खाते ही देखा होगा। कुछ लोग होते हैं जिन्हें रह-रह कर भूख लगती है, कई बार ऐसा भी होता है कि उन्हें भूख भी नहीं लगती लेकिन कुछ नकुछ खाने के लिए चाहिए होता है। इस आदत को बिंज ईटिंग कहते हैं। इस डिसऑर्डर की वजह से इंसान को हर थोड़ी देर में भूख लगती है। जानते हैं क्या है इस बीमारी के लक्षण और कारण।

क्या है बिंज ईटिंग डिसऑर्डर

बिंज ईटिंग को आम भाषा में हम ज्यादा खाने की आदत भी कह सकते हैं। मनोवैज्ञानिकों ने इसे डिस्ऑडर बताया है, स समस्या या डिसऑर्डर का शिकार इंसान के खाना खाने की आदतों में बदलाव में देखा जाता है। इस डिसऑडर में इंसान अपनी आदतों पर कंट्रोल नहीं कर पाता है। ऐसा इंसान आम तौर पर अकेले खाना खाता है, ताकि उसे कोई भी मना न करें। हालांकि, कई मामलों में ज्यादा खाने के बाद पछतावा भी होता है।

Binge Eating: क्या हैं लक्षण

ज्यादा खाने की आदत
अक्सर भूख महसूस होना
मीठा खाने का मन होना
सिरदर्द बने रहना
पसीना आना
चक्कर महसूस होना

क्या है इसका इलाज

Binge Eating: अगर आप या आपकी पहचान का कोई बिंज ईटिंग डिसऑर्डर का शिकार है तो इन तरीकों से आप इसाज करवा सकते हैं।

स्वयं सहायता कार्यक्रम
मनोवैज्ञानिक चिकित्सा
सेलेक्टिव सेरोटोनिन रीअपटेक इन हिबिटर (SSRI) एंटीडिप्रेशेन्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *