आखिर कितने समय तक toothbrush इस्तेमाल करना है सही

ओरल सफाई सेहत के लिए काफी जरूरी होती है। इसके लिए हर कोई ब्रश का इस्तेमाल करता है। लेकिन बचपन से इस्तेमाल करने वाले इस…

toothbrush | Sach Bedhadak

ओरल सफाई सेहत के लिए काफी जरूरी होती है। इसके लिए हर कोई ब्रश का इस्तेमाल करता है। लेकिन बचपन से इस्तेमाल करने वाले इस टूल को सही से इस्तेमाल करना कई लोगों को अभी तक नहीं आया है। जहां एक ओर लोग ब्रश को लंबे समय तक घिसते रहते हैं वहीं कुछ लोग ब्रश को कई महीनों तक इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इन सब चीजों के चलते आप अपनी ओरल हेल्थ को खराब कर रहे हैं। इसकी वजह से आपके दांत सही से साफ नहीं होंगे और दूसरा ये इंफेक्शन का कारण बन सकता है। इसलिए आपको जानना चाहिए कि कितने समय इस्तेमाल के बाद हमें अपना टूथब्रश चेंज कर देना चाहिए।

कब toothbrush बदलना है सही

रिसर्च की माने तो हर 3 महीने में टूथब्रश बदल लेना चाहिए। देखा जाए तो 3 महीने में ब्रश के ब्रिसल्स टूटने लगते हैं और ये सफाई करने की जगह आपके दांतों पर प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा ये बैक्टीरियल इंफेक्शन का भी कारण बन सकते हैं। क्योंकि समय के साथ हमारे टूथब्रश पर कीटाणु जमा हो जाते हैं और मुंह से जुड़ी कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

क्यों जरूरी है 3 महीने में ब्रश बदलना

3 महीने में अगर आप अपना ब्रश नहीं बदलते हैं तो टूथब्रश के ब्रिसल्स में भी बैक्टीरिया और फंगस पैदा होने लगते हैं। इसकी वजह से मुंह में सिरियस इंफेक्शन पैदा हो सकते हैं। इसमें माउथ अल्सर होना सबसे आम है। साथ ही आपको अपने ब्रश को बाकी ब्रश्स से दूर रखना चाहिए। इतना ही नहीं, ट्रेवल करने के दौरान अपने टूथब्रश को ऊपर से कैप लगा कर रखें। ताकि, ये गंदा न हो और इंफेक्शन का कारण न बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *