धक्का देने वाले वीडियो पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- चीजें वैसी नहीं होती जैसी दिखती हैं

एक्टर और एक्ट्रेस का फिलहाल आईफा अवॉर्ड्स 2023 में आना जाना लगा हुआ है। इस बीच अभिनेता सलमान खान और विक्की कौशल का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Salman Khan 22 | Sach Bedhadak

मुंबई। एक्टर और एक्ट्रेस का फिलहाल आईफा अवॉर्ड्स 2023 में आना जाना लगा हुआ है। इस बीच अभिनेता सलमान खान और विक्की कौशल का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में लग रहा है कि सलमान खान के बॉडी गार्डस विक्की कौशल को धक्का देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में दोनों के फैंस सोशल मीडिया पर आमने-सामने आ गए हैं। मामले को बढ़ता देख एक्टर विक्की ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मनमर्जियां के एक्टर ने कहा कि चीजें हमेशा वैसी नहीं होतीं, जैसी वे कैमरे या फोन स्क्रीन पर दिखती हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Salman Khan को भरी महफिल में मिला शादी का ऑफर, जानें कौन हैं वो, भाईजान का जवाब कर देगा आपको हैरान

कई बार वीडियो में वास्तविकता नहीं दिखती

आईफा रॉक्स से हटकर बातचीत करते हुए विक्की कौशल ने कहा कि कई बातें बहुत बढ़ जाती हैं। उस बारे में बेवजह बातचीत होती है। उसका कोई फायदा नहीं है। कई बार वीडियो में चीजें जैसी दिखती हैं, वैसी वास्तविकता में होती नहीं है। उसके बारे में बात करने से कुछ हासिल नहीं होगा। वीडियो में दिखाया गया है कि विक्की इवेंट में सलमान से बातचीत करने की कोशिश करते है, लेकिन भाईजान के सुरक्षा गार्डस ने उन्हें पीछे कर दिया। इस पर जहां कुछ लोगों ने सलमान को असभ्य बताया, वहीं अन्य का मानना है कि यह सलमान का स्वैग था।

यह खबर भी पढ़ें:-‘Ruslaan’ टाइटल को लेकर Salman khan के जीजा को कोर्ट को नोटिस, लगाया ये बड़ा आरोप

सलमान ने विक्की को लगाया गले

इग्नोर कंट्रोवर्सी के बीच सलमान खान और विक्की कौशल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ग्रीन कार्पेट पर सलमान खान विक्की कौशल को गले लगाते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को दिनभर ट्रोलिंग के बाद सलमान और विक्की का ये नया वीडियो सुर्खियों में है। इसके अलावा विक्की ने खुद इस वीडियो को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि असल में ऐसा कुछ नहीं जैसा वीडियो में दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *