Sunny Leone: भूकंप पीड़ितो के लिए अपनी कमाई का 10% देंगी एक्ट्रेस और उनके पति

Sunny Leone: कुछ दिनों पहले ही तुर्की-सीरिया में आए भूकंप के चलते तकरीबन 41 हजार लोग अपनी जान गवा चुके हैं। आपको बता दें कि,…

Sunny Leone

Sunny Leone: कुछ दिनों पहले ही तुर्की-सीरिया में आए भूकंप के चलते तकरीबन 41 हजार लोग अपनी जान गवा चुके हैं। आपको बता दें कि, 6 फरवरी को तुर्की-सीरिया में 7.8 तीव्रता के साथ तबाही मचा देने वाला भूकंप आया था। हाल ये है कि, कई लोग अभी तक लापता है। वहीं सीरिया में तकरीबन 5 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। इस हादसे के बाद पूरी दुनिया तुर्की-सीरिया के लिए दुआ कर रही है। इस बीच हिन्दी सिनेमा की एक्ट्रेस सनी लियोनी तुर्की-सीरिया की मदद करने के लिए सामने आई हैं।

सनी ने की मदद

Sunny Leone: एक्ट्रेस और उनके पति ने मदद का हाथ का हाथ आगे बढ़ाया है। दरअसल कपल ने ये फैंसला लिया है कि, अपने कॉस्मेटिक ब्रांड की फरवरी की कमाई का 10 प्रतिशत हिस्सा सीरिया और तुर्की में भूकंप प्रभावित लोगों की राहत के लिए दान करेंगे। सनी ने कहा कि, यह जरूरी था कि हर किसी को मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए और लोगों से ‘जीवित बचे लोगों को अपने जीवन के पुनर्निर्माण’ में मदद करने का आग्रह किया।

Sunny Leone: प्रियंका चोपड़ा भी आई सामने

सनी भूकंप से पीड़ित लोगों के लिए मदद की गुहार लगा रही हैं। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा ने भी भूकंप पीड़ितो की मदद करने की गुहार लगाई है। प्रियंका लिखती हैं कि, ‘एक हफ्ते बाद, विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया के लोगों के लिए दर्द और पीड़ा जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, जिसके कारण कुछ ऐसे ही उम्मीद भरे पल आए, जहां एक 3 महीने के बच्चे को मलबे से निकाला गया।’ इसके अलावा उन्होंने लोगों से मदद की भी गुहार लगाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *