सर्जरी के बाद अमेरिका लौटे शाहरुख खान, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे तो किंग खान के फैंस की आई जान में जान

मामूली सर्जरी के बाद शाहरुख खान ठीक और वह वापस शूटिंग के लिए अमेरिका लौट गए हैं। किंग खान को एयरपोर्ट पर देखकर उनके फैंस ने राहत की सांस ली।

Shahrukh Khan 2 | Sach Bedhadak

मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान लॉस एंजिल्स के कैलिफोर्निया में अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके नाक और चेहरे पर चोटें लगी थी, जिसके बाद वह मामूली सर्जरी के बाद मुंबई लौट आए थे। इस दौरान के साथ उनका बेटा अबराम और पत्नी गौरी खान भी नजर आए थे। हालांकि अब शाहरुख खान ठीक और वह वापस शूटिंग के लिए अमेरिका लौट गए हैं। किंग खान को एयरपोर्ट पर देखकर उनके फैंस ने राहत की सांस ली। दरअसल, शाहरुख खान फिट नजर आ रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें:-शूटिंग के दौरान घायल हुए शाहरुख खान, नाक और चेहरे पर आई चोट, हुई सजरी, मुंबई लाए गए

सर्जरी के बाद फिट दिखे शाहरुख

शाहरुख खान लॉस एंजिल्स में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें नाक और चेहरे पर चोटें लगी। इसके बाद खून रोकने के लिए उनकी मामूली सर्जरी करनी पड़ी थी। इसके बाद वह मुंबई लौट आए थे। कुछ समय घर पर आराम किया और इसके बाद वापस वह 5 जुलाई को अमेरिका लौट गए।

शाहरुख को कई बार करनी पड़ी है सर्जरी

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि शाहरुख खान को चोटिल होने के चलते सर्जरी करवानी पड़ी हो। बल्कि इससे पहले भी वह चोटिल होने के चलते कई बार सर्जरी करवा चुके हैं। मालूम हो कि शाहरुख ने अपने अब तक कॅरियर में कई बार चोटिल हो चुके हैं। साल 2013 में फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की शूटिंग के बाद शाहरुख ने 8 सजर्री करवाई थी। इससे पहले 2009 में शाहरुख के बाएं कंधे में चोट लगी थी, जिसकी सर्जरी हुई थी। वहीं साल 2017 में फिल्म ‘रईस’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख के चेहरे और घुटने पर चोट लगी थी। इसके कारण उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी।

यह खबर भी पढ़ें:-मांग सिंदूर, गले में भारी भरकम नेकलेस, प्यार पर रेखा ने दिया जवाब, बोलीं-‘एक बार रिश्ता जुड़ गया तो…’

शाहरुख खान की आने वाली फिल्में

बात करें शाहरुख खान की आने वाली फिल्मों की तो जल्द की उनकी फिल्म ‘जवान’ रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह ‘डंकी’ और ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *