दीपिका को इंप्रेस करने के लिए रणवीर सिंह ने किया ये काम, जानिए कब चढ़ा प्यार परवान

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कॅरियर के पीक पर दोनों इटली के लेक कोमो में ग्रैंड वेडिंग की।

Ranbir kapoor 2 | Sach Bedhadak

मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के अपोजिट फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह आज इंडस्ट्री के महंगे कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर हिट फिल्में दी हैं। साथ ही वह अपने अतरंगी फैंशन सेंस को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। रणवीर सिंह पूरे 38 बरस के हो गए हैं और अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 6 जुलाई, 1985 को मुंबई में हुआ था। रणवीर जब अपनी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ कर रहे होंगे तो कभी नहीं सोचा होगा कि वह इतने जल्दी इतने बड़े स्टार बन जाएंगे। लेकिन उन्होंने अपनी दमदार कलाकारी से अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज वह टॉप के अभिनेताओं में शुमार हैं। इतना नहीं रणवीर सिंह ने शादी भी उसकी लड़की की है जिसे वह बेपनाह प्यार करते थे। आइए जानते हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी।

यह खबर भी पढ़ें:-Sana Khan बनी मां, बेटे को दिया जन्म, गुड न्यूज के साथ शेयर की पहली झलक, फैंस दे रहे हैं बधाईयां

कॅरियर के टॉप पर रचाया ब्याह

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कॅरियर के पीक पर दोनों इटली के लेक कोमो में ग्रैंड वेडिंग की। ऐसे में सभी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी जानने के इच्छुक हैं। एक बार सोशल मीडिया पर फुटबॉलर सुनील छेत्री से चैट के दौरान स्वीकार किया था कि दीपिका को इंप्रेस करने में उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। रणवीर ने शादी से पहले भी दीपिका के प्रति अपने प्यार को छिपाया नहीं था। उन्हें पार्टीज में भी दीपिका के पीछे फूल ले जाते हुए देखा जा सकता है। इस लाइव चैट के दौरान उन्होंने फूलों से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था।

Ranveer Singh 1 | Sach Bedhadak

‘रामलीला’ के दौरान प्यार चढ़ा परवान

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में काम किया है कि इनकी प्रेम कहानी ‘रामलीला’ के दौरान परवान चढ़ी। रणवीर ने एक बार अपने इंटरव्यू में बताया था कि दीपिका से मिलने के 6 महीने बाद ही उन्होंने तय कर लिया था कि वह शादी करेंगे तो उनसे ही करेंगे। हालांकि, उन्हें पता था कि दीपिका पादुकोण को इंप्रेस करना इतना आसान काम नहीं है। जब भी रणवीर, दीपिका से मिलने जाते थे तो फूल ले जाना नहीं भूलते थे। वह छोटी सी मुलाकात में भी उनके लिए लिली लेकर जाते थे, क्योंकि उन्हें पता था कि दीपिका को ये फूल बहुत पसंद है।

यह खबर भी पढ़ें:-श्रद्धा कपूर की जिंदगी में फिर किसी की एंट्री! मूवी डेट पर हुई स्पॉट, जानें कौन वो शख्स

लिली के फूलों पर बहाए खूब पैसे

रणवीर सिंह ने बताया था कि फूलों पर जो मैं पैसा बहा रहा था उसकी जानकारी जब मेरे पापा को लगी थी तो उन्होंने पूछा था कि तुम्हें कुछ अंदाजा भी कि फूलों पर कितने पैसे खर्च कर रहे हो? इस पर रणवीर ने जवाब दिया था कि पापा चिंता न करो, लक्ष्मी के अवतार में छप्पर फाड़ के आएंगे। रणवीर दीपिका को इंप्रेस करने के लिए यह भी कहते थे कि उन्हें अच्छा खाना भी बनाना आता है। हालांकि, दीपिका को शिकायत है कि रणवीर सिंह ने उन्हें आज तक अच्छा खाना नहीं खिलाया है। रणवीर ने खुद स्वीकार किया है कि उन्हें अंडा और ब्रेड के अलावा कुछ नहीं बनाना आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *