रकुल प्रीत सिंह ने माइनस 15 डिग्री में लिया आइस बाथ, वीडियो वायरल

रकुल प्रीत सिंह बिकिनी पहने हैं और माइनस 15 डिग्री तापमान में बर्फीले पानी में डुबकी लगा रही हैं। उनकी ये क्लिप सेाशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Rakul Preet Singh | Sach Bedhadak

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक अपनी बेहतरीन अदाकारी का जलवा दिखा चुकीं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अब अपने एक वीडियो को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस वीडियो में वह बिकिनी पहने हैं और माइनस 15 डिग्री तापमान में बर्फीले पानी में डुबकी लगा रही हैं। उनकी ये क्लिप सेाशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस कमेंट मजेदार-मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। खुद रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लाइट ब्लू कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। रकुल के माइनस डिग्री में डुबकी लगाकर सभी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रकुल ने लिखा, ‘क्रायो इन -15 कोई भी?’

यह खबर पढ़ें:-Katrina Kaif ने शेयर अपनी विकेंड वाइब तस्वीर, लोगों ने कहा ‘भाभी जी ये विक्की की शर्ट है’

क्या है क्रायो?

क्रायो या क्रायोथेरेपी एक तरह का उपचार होते है जिसे शरीर की मांसपेशियों के खिचने और टिशू के कमजोर होने पर किया जाता है। क्रायोथेरपी में इंसान को बहुत कम तापमान में रखा जाता है इसे आइस पैक थेरेपी या क्रायो सर्जरी के नाम से भी जाना जाता है। इस थेरपी के माध्यम से शरीर की नसों में रहने वाले दर्द और ऐंठन का इलाज किया जाता है। क्रायोथेरेपी का उपयोग हॉलीवड की ज्यादातर एक्ट्रेस जवां बने रहने और स्किन को बेदाग रखने के लिए करती हैं। काम के मोर्चे पर, रकुल अगली बार इंडियन 2 में दिखाई देंगी। वह आखिरी बार यौन शिक्षा के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म छतरीवाली में नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *