नहीं करना चाहती थी Parineeti Chopra एक पॉलिटिशियन से शादी, इंटरव्यू में कही थी मन की बात

इन दिनों हिन्दी सिनेमा एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) और AAP के नेता राघव चड्ढा अपने रूमर्ड रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। सूत्रों का कहना…

Parineeti Chopra 1 | Sach Bedhadak

इन दिनों हिन्दी सिनेमा एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) और AAP के नेता राघव चड्ढा अपने रूमर्ड रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। सूत्रों का कहना है कि, वो जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। वहीं लोगों को इंतजार है कि कब दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे। इसी बीच परिणीति की एक पुरानी वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि वो किसी पॉलिटिशियन से शादी नहीं करेंगी।

नहीं करना चाहती किसी पॉलिटिशिन से शादी

वायरल हो रही हो रही वीडियो दरअसल साल 2019 में आई फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ के प्रमोशन की है। जहां उनसे एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि, वो किस सेलेब्रिटी से शआदी करना चाहेंगी तो वो कहती हैं ब्रैड पिट। वहीं जू उनसे सवाल किया गया कि, किसी पॉलिटिशियन से शादी करने का क्या ख्याल है तो वो कहती हैं कि, “प्रॉब्लम ये है कि मैं किसी पॉलिटिशियन से शादी नहीं करना चाहती, बहुत सारे अच्छे ऑप्शन हैं लेकिन मैं कभी भी किसी राजनेता से शादी नहीं करना चाहती।”

कई बार साथ नजर आ चुके हैं दोनों

आपको बता दें कि, इन दिनों राघव और परिणीति(Parineeti Chopra) एक दूसरे के साथ कई बार स्पॉट हो चुके हैं। वहीं हाल ही में दोनों साथ में मुंबई भी वापिस लौटे थे। जिसके बाद लोगों को ये कन्फर्म हो गया है कि, दोनों जल्द ही शआदी के बंधन में बंध जाएंगे।

मिल रहे हैं दोनों के परिवार

शादी के खबरों के बीच एक खबर ये भी आ रही है कि, दोनों के परिवार भी एक दूसरे से मिल रहे हैं। हालांकि शादी कब होगी ये नहीं पता लेकिन सूत्रों के अनुसार रोका जल्द ही होने वाला है। वहीं आपको बता दें कि हाल ही में हार्डी ने और आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने भी ट्वीट कर दोनों को बधाई दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *