Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : एडवांस बुकिंग में सलमान की फिल्म ने किया बड़ा कारनामा, पहले दिन की कमाए इतने करोड़

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर…

salman 2 | Sach Bedhadak

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है और अपने पसंदीदा अभिनेता को एकबार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। इस मूवी में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े भी लीड रोल में नजर आयेगी। दरअसल 17 अप्रैल 2023 से इस मूवी को एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। आइए जानते हैं कि पहले दिन इस मूवी ने एडवांस बुकिंग में कितने पैसे कमाए है।

यह खबर भी पढ़ें:-Shah Rukh Khan नहीं इस बार Karan Johar के शो की ओपनिंग करेगा ये स्टार कपल

kisi ka bhai | Sach Bedhadak

जानिए KKBKKJ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का डायरेक्ट फरहान सामजी ने किया है। इसका प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स और जी स्टूडियोज ने किया है। बॉलीवुड खबरों की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ की एडवांस बुकिंग की है।

salman khan 2 | Sach Bedhadak

एक्शन के तड़के से भरपूर है सलमान की फिल्म

फैंस सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। पहले दिन की एडवांस बुकिंग को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है। इस मूवी का टीजर 10 अप्रेल 2023 को रिलीज हुआ था, इस मूवी में अभी तक जितने भी गाने रिलीज हुए हैं, उनमें रोमांस और मस्ती भरपूर तरीके से दिखाई गई है। सलमान की यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, इस मूवी में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम सहित कई स्टार्स है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *