Adipurush : 500 करोड़ के बजट वाली आदिपुरुष में प्रभास लेकर सैफ अली खान तक, इन 5 स्टार्स ने चार्ज की इतनी फीस

Adipurush : भारतीय सिनेमा के इतिहास की बड़ी बजट वाली फिल्मों में अब आदिपुरुष का नाम भी शामिल हो गया है। इस फिल्म का दूसरा…

Adipurush 01 | Sach Bedhadak

Adipurush : भारतीय सिनेमा के इतिहास की बड़ी बजट वाली फिल्मों में अब आदिपुरुष का नाम भी शामिल हो गया है। इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर 6 जून को रिलीज हुआ है, प्रभास और कृति सेनन यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट की मानें तो यह मूवी 500-600 करोड़ में बनी है। फिल्म के स्टाकास्ट की फीस की लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसे देखकर आप चौक जायेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-आज बिजनेसमैन के साथ सात फेरे लेंगी Sonnali Seygall, 5 साल से है दोनों रिलेशनशिप में

Adipurush 01 1 | Sach Bedhadak

(1) प्रभास ने वसूले इतने करोड़
फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास ने भगवान राम के रोल निभाया है, बॉलीवुड खबरों की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास ने इस मूवी के लिए करीब 150 करोड़ रुपए की मोटी रकम वसूल की है।

seeta | Sach Bedhadak

(2) कृति सेनन ने वसूले इतने करोड़
आदिपुरुष में एक्ट्रेस कृति सेनन माता सीता यानी जानकी का किरदार निभाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस मूवी के लिए कृति सेनन ने 3 करोड़ रुपए वसूले है।

saif | Sach Bedhadak

(3) सैफ अली खान
आदिपुरुष में सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया है। इस मूवी के लिए उन्होंने 12 करोड़ रुपए चार्ज किए है। आदिपुरुष के दूसरे ट्रेलर में सैफ ने कमाल की एक्टिंग की है। फैंस उनके काम की जमकर तारीफ कर रहे है।

adipurush 1 | Sach Bedhadak

(4) देवदत्ता नागे
500 करोड़ के बिग बजट में बनी आदिपुरुष में देवदत्ता नागे ने हनुमान जी का रोल निभाया है। इस मूवी के लिए उन्होंने 4 करोड़ रुपए चार्ज किए है।

Laxman | Sach Bedhadak

(5) सनी सिंह
आदिपुरुष में सनी सिंह ने श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण का रोल निभाया है, उन्होंने इस मूवी के लिए 1 करोड़ रुपए का चार्ज वसूल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *