राजस्थान की 19 साल की Nandini Gupta बनी Femina Miss India 2023, जानिए ब्यूटी क्वीन के बारे में

देश के मशहूर ब्यूटी पेजेंट Femina Miss India 2023 को अपनी इस साल की विनर मिल गई है। अपनी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस से इस खिताब…

Nandini Gupta | Sach Bedhadak

देश के मशहूर ब्यूटी पेजेंट Femina Miss India 2023 को अपनी इस साल की विनर मिल गई है। अपनी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस से इस खिताब को हासिल किया है, राजस्थान की Nandini Gupta ने। 59वीं मिस इंडिया का ताज पहनने वाली नंदनी राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं, वो केवल 19 साल की हैं। जहां नंदनी गुप्ता को मिस इंडिया का ताज मिला है तो वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर अप रही और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनर-अप रहीं।

कौन हैं Femina Miss India 2023 का ताज पहनने वाली Nandini Gupta

Nandini Gupta राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई कोटा के संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की है। वहीं फिलहाल वो लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। नंदनी के जानने वालों का कहना है कि, जब वो महज 10 साल की थीं तब से Femina Miss India बनने का सपना देख रही हैं।

आपको बता दें कि, इससे पहले नंदनी ‘फेमिना मिस इंडिया राजस्थान’ की विजेता भी रह चुकी हैं। यहीं अब केवल 19 साल की उम्र में Femina Miss India 2023 का खिताब जीत कर उन्होंने करोड़ों लड़ियों के लिए एक मिसाल पेश कर दी है। नंदनी ने इस खिताब को पाने के लिए काफी मेहनत की है साथ ही वो पहले से ही मॉडलिंग को लेकर पैशनेट रही थीं।

प्रियंका हैं आइडियल

Nandini Gupta ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडियल मानती हैं। प्रियंका चोपड़ा 2000 में मिस वर्ल्ड विनर रही थीं। नंदिनी को प्रियंका चपड़ा का सेंस ऑफ ह्यूमर और पर्सनैलिटी बहुत पसंद है।

कैथून की औरतों के लिए करेंगी काम

Nandini Gupta बताती हैं कि, वो बचपन से ही मिस इंडिया बनना चाहती थीं। लेकिन जैसे-जैसे वो बड़ी हुई तब उन्हें समझ आया कि ये केवल ताज नहीं बल्कि मदद का जरिया है। नंदनी कहती हैं कि, वो कोटा के कैथून की महिलाओं के लिए कुछ करना चाहती हैं। नंदिनी गुप्ता बताती हैं कि, कैथून का कोटा डोरिया फैब्रिक बहुत ही मशूहर है। कैथून में रहने वाली बहुत सी महिलाएं और उनका परिवार इस फैब्रिक को बनाने का काम करता है। लेकिन उन्हें इस काम के लिए न सही पैसा न ही नाम मिलता है। वो चाहती हैं कि ऐसा काम करें जिससे उन महिलाओं को उनके काम को पहचान मिले और कोई उनका शोषण न कर सके।

किन सितारों ने की शिरकत

इस साल Femina Miss India 2023 का आयोजन मणिपुर में हुआ था। इस साल इवेंट में अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन, नेहा धूपिया और मनीष पॉल ने शिरकत की। वहीं इस शो को होस्ट किया था भूमि पेडनेकर और मनीष पॉल ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *