Small Business Idea: थोड़ा सा पैसा खर्च कर महीने के कमाएं 1 लाख, जानें क्या है बिजनेस और कैसे शुरू करें

Small Business Ideas: अगर आपका बिजनेस करने का मूड है तो सेनेटरी नैपकीन का बिजनेस फिलहाल भारत में खूब फल फूल रहा है। इसकी डिमांड दिन प्रतिदन बढ़ती ही जा रही है।

napkin manufacturing business 2 | Sach Bedhadak

Small Business Idea: अगर आपका बिजनेस करने का मूड है तो सेनेटरी नैपकीन का बिजनेस फिलहाल भारत में खूब फल फूल रहा है। इसकी डिमांड दिन प्रतिदन बढ़ती ही जा रही है। सेनेटरी नैपकिन उत्पादन लाभदायक उद्योग है जिसमें उच्च मांग होती है। यह एक स्वच्छता वस्त्र है जिसका उपयोग विश्व भर की कई महिलाएं करती हैं। यह एक हाइजीन आइटम में जिसकी इंडस्ट्री पिछले 10 साल से लगातार बढ़ती जा रही है और आगे भी बढ़ने की संभावना है। सेनेटरी नैपकिन का उपयोग विश्वभर में महिलाएं करती हैं। इसकी खूब डिमांड है।

बिजनेस मॉनिटर इंटरनेशनल के डेटा के अनुसार भारत में सेनेटरी नैपकिन का उत्पादन बड़े स्तर पर होता है। आप भी इस बिजनेस को 2 लाख रुपए से शुरू कर महीने की मोटी कमाई कर सकते हैं। भारत में हाल के वर्षों में यह बिजनेस खूब बढ़ा है इसका कारण है महिलाओं में जागरूकता। साथ ही, ‘स्वच्छ भारत अभियानश् और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसे सरकारी कार्यक्रम इस क्षेत्र के विस्तार में मदद कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Small Business Idea : 2 लाख खर्च कर शुरू करें बिजनेस, महीने के लाखों कमाएं, नहीं देना होगा

लाइर्सेस और रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

भारत में सेनेटरी नैपकिन की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी शुरू करने के लिए सबसे पहले लाइसेंस और रेजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होती है। इसके लिए सबसे पहले ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से लाइसेंस प्राप्त करना पड़ता है। दरअसल, भारत में कोई भी फॉर्मास्यूटिकल बिजनेस शुरू करने और उसे उत्पाद बेचने के लिए एक लाइसेंस की जरूरत होती है। रेजिर्स्टेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए सेंट्रल ड्रग स्टैडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) से संपर्क किया जाना चाहिए।

भारत में किसी भी कंपनी को मेडिकल रिलेटेड डिवाइस का प्रोडक्शन और वितरण करने के लिए सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है। इसलिए सरकार से रेजिस्टर्ड करना और सर्टिफिकेट प्राप्त करना बहुत जरूरी है।

मैन्युफैक्चरिंग एरिया

भारत में सेनेटरी नैपकिन उत्पादन कंपनी को शुरू करने के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। सेनेटरी नैपकिन का बिजनेस शुरू करने के लिए बस साफ और अच्छी हवा वाले एरिया की आवश्यकता होती है। सेनेटरी नैपिकन का बिजनेस शुरू करने के लिए मशीनरी लगाने के लिए प्राप्त एरिया होना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें:-Small Business Ideas : चांदी से भी 5 गुना महंगी है मिठाईयों में काम आने वाली ये चीज, बिजनेस

नैपकिन मैन्युफैक्चरिंग: इंवेस्टमेंट डिटेल्स

भारत में सेनेटरी नैपकिन का मैन्युफैक्चर करने के लिए आने वाले खर्चे को कई चीजें प्रभावित करती हैं। उत्पादन एरिया सबसे महत्वपूर्ण है। नैपकिन के बिजनेस में शुरुआत में लगभग 2 लाख रुपए की लागत आती है।

नैपकिन मैन्युफैक्चिरंग बिजने में प्रॉफिट

सेनेटरी नैपकिन के बिजनेस में लागत विभिन्न फैक्टर्स पर निर्भर करती है। लेकिन कोई भी इस बिजनेस में 70,000 लाख रुपए से 1 लाख रुपए प्रति महीना कमा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *