PM Kisan योजना के नियम बदलें, देश के करोड़ों किसानों को अब करना होगा यह काम

PM Kisan Samman Nidhi Yojna योजना की 12वीं किस्त की राशि जारी किए जाने से पहले सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojna, PM Kisan Samman Yojna, PM Modi schemes, govt schemes,

PM Kisan Samman Nidhi Yojna योजना की 12वीं किस्त की राशि जारी किए जाने से पहले सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। इस अपडेट के चलते देश भर में 12 करोड़ से अधिक लाभार्थी इससे प्रभावित होंगे। इस योजना के तहत किसानों को वर्ष में तीन बार 2000 रुपए की तीन किस्तें सहायता राशि के रूप में प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे किसानों के खाते में ही ट्रांसफर की जाती है। जानिए सरकार ने क्या बदलाव किया है और इसका किसानों पर क्या असर होगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojna में हुआ यह बड़ा बदलाव

केन्द्र सरकार के नए आदेशानुसार अब योजना के लाभार्थी आधार नंबर से अपना स्टेटस नहीं देख सकेंगे। अभी तक कोई भी किसान PM Kisan Samman Nidhi Yojna की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर की डिटेल डाल कर अपना स्टेट्स चेक कर सकता था परन्तु नए नियमों के बाद इस सुविधा को बंद कर दिया गया है। अब लाभार्थी को अपना स्टेटस चेक करने के लिए योजना में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का ही प्रयोग करना होगा। उसके बाद ही वे कुछ जान सकेंगे।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 5000 रुपए लगाकर स्टार्ट करें ये आसान सा बिजनेस, हर महीने कमाएं हजारों रुपए

PM Kisan Samman Nidhi Yojna में इस तरह कर सकेंगे अपना स्टेट चेक

अपना स्टेट्स चेक करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in ओपन करें।
यहां होम पेज पर ही बाईं ओर दिए एक छोटे बॉक्स Beneficiary Status पर क्लिक करें।
इस तरह एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा।
यदि आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मालूम नहीं है तो Know Your Registration Number के लिंक को ओपन करें।
अब इसमें अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डाल कर कैप्चा कोड भरें और Get Mobile OTP के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके मोबाइल पर OTP आएगा, उसे स्क्रीन पर दिख रहे बॉक्स में डाल कर Get Details पर क्लिक करें।
कुछ ही देर में आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम के साथ-साथ आपको अपना स्टेट्स भी दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *