केन्द्रीय कर्मचारियों को मिला नवरात्रि के बाद दीवाली का भी तोहफा, सैलरी में फिर हुई बढ़ोतरी

मोदी सरकार ने एक बार फिर केन्द्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने के बाद अब उनके वेरिएबल महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी कर दी गई है।

b 5 rupees note

मोदी सरकार ने एक बार फिर केन्द्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने के बाद अब उनके वेरिएबल महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस संबंध में श्रम मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। बढ़ा हुई वेरिएबल महंगाई भत्ता एक अक्टूबर से मिलेगा। सरकार के इस निर्णय़ का लाभ देश के लगभग 40 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को होगा।

नोटिफिकेशन के अनुसार भारत सरकार के केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने केन्द्रीय कर्मचारियों (एग्रीकल्चर) के लिए वेरिएबल महंगाई भत्ते (Variable Dearness Allowance) को बढ़ा दिया है। बढ़ा हुआ फैसला एक अक्टूबर 2022 से लागू हो गया है। अब इन कर्मचारियों को हर महीने बढ़ा हुआ वेरिएबल महंगाई भत्ता दिया जाएगा। वेरिएबल महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद बेसिक रेट्स और VDA मिलाकर 1 अक्टूबर 2022 से एग्रीकल्चर कर्मचारियों को बंपर मुनाफा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: पूरे देश में 2.4 करोड़ Ration Card हुए रद्द, अभी भी 70 लाख पर लटकी है तलवार

श्रम मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, शहरों के अनुसार होगी बढ़ोतरी

देश के श्रम मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए जानकारी दी है कि 19 जनवरी 2017 के नोटिफिकेशन को गाइडलाइन मानते हुए केन्द्रीय कर्मचारियों के वेरिएबल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। बढ़ा हुआ भत्ता भी शहरों के अनुसार अलग-अलग दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Indian Railway: सीनियर सिटीजन, खिलाड़ियों और अन्य को फिर मिलेगी ट्रेन किराए में छूट! यहां पढ़ें पूरी खबर

नोटिफिकेशन में एक टेबल भी दी गई है जिसमें बताया गया है कि किस शहर में कितना भत्ता दिया जाएगा। सरकार के आदेशों के अनुसार मिनिमम वेजज एडवाइजरी बोर्ड के फैसले के बाद VDA को रुपए के अगले उच्चतम स्कोर (next higher rupee) पर कैलकुलेट किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले डेढ़ वर्ष में ही केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया है। सातवें वेतन आयोग के प्रावधानों के अनुसार केन्द्र सरकार को समय-समय पर महंगाई को देखते हुए DA का आकलन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *