Bank Holidays in September 2022: अगले महीने 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये रही छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in September 2022: सितंबर माह छुट्टियों का महीना है, अगले महीने में कुल 14 दिन छुट्टियां रहेंगी, इनमें स्थानीय अवकाशों एवं शनिवार की छुट्टियों को भी मिला लिया जाए तो यह संख्या और भी ज्यादा हो जाएगी।

Bank Holidays in September 2022, bank holiday list, september holiday list,

Bank Holidays in September 2022 यदि आपको सितंबर माह में किसी काम से बैंक जाना हो तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लीजिएगा। आने वाला महीना छुट्टियों का महीना है, अगले महीने में कुल 14 दिन छुट्टियां रहेंगी, इनमें स्थानीय अवकाशों एवं शनिवार की छुट्टियों को भी मिला लिया जाए तो यह संख्या और भी ज्यादा हो जाएगी।

वैसे भी जल्दी ही फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में बैंकों में भीड़ भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। अतः यहां पर सितंबर माह में आने वाली बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी जा रही है ताकि आपको अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होना पड़े।

जानिए सितंबर माह में किस दिन रहेगी बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays in September 2022)

सितंबर माह में आने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां पर दी जा रही हैं। जब भी आपको बैंक के लिए निकलना हो तो एक नजर इस लिस्ट को भी देख लें।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 5000 रुपए लगाकर स्टार्ट करें ये आसान सा बिजनेस, हर महीने कमाएं हजारों रुपए

1 सितंबर, 2022 (गुरुवार) – गणेश चतुर्थी का अवकाश रहेगा।
4 सितंबर, 2022 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे।
6 सितंबर, 2022 (मंगलवार) – झारखंड में विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
7-8 सितंबर, 2022 (बुधवार-गुरुवार) – दक्षिण भारत में ओणम त्यौहार के कारण तिरुवनंतपुरम, कोच्ची व अन्य निकटवर्ती क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे।
9 सितंबर, 2022 (शुक्रवार) – इंद्रजाता के अवसर पर असम के गंगटोक में बैंकों का अवकाश रहेगा।
10 सितंबर, 2022 (शनिवार) – श्री नरवना गुरु जयंती पर दक्षिण भारत के तिरुवनंतपुरम एवं कोच्ची में बैंक बंद रहेंगे।
11 सितंबर, 2022 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
18 सितंबर, 2022 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश की छुट्टी रहेगी।
21 सितंबर, 2022 (बुधवार) – दक्षिण भारत के श्री नारायणा गुरु समाध‍ि द‍िवस के उपलक्ष में तिरुवनंतपुरम एवं कोच्ची में बैंकों का अवकाश रहेगा।
24 सितंबर, 2022 (शनिवार) – माह का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में काम नहीं होगा।
25 सितंबर, 2022 (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
26 सितंबर, 2022 (सोमवार) – हिंदू त्यौहार नवरात्र‍ि स्‍थापना के अवसर पर जयपुर, इंफाल व अन्य जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।
30 सितंबर, 2022 (शुक्रवार) – सितंबर माह का अंतिम दिवस होने के कारण महाराष्ट्र, गुजरात तथा कर्नाटक में बैंकों का अवकाश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *