Shinzo Abe Attack : जापान के PM फुमिया किशिदा ने शिंजो आबे पर हमले पर जताया दुख, कहा ‘हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’

Shinzo Abe Attack : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमले पर वर्तमान पीएम फुमिया किशिदा ने दुख जताया। साथ ही इसकी कड़ी…

Shinzo Abe Attack fumio kishida

Shinzo Abe Attack : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमले पर वर्तमान पीएम फुमिया किशिदा ने दुख जताया। साथ ही इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी भी हालत में इस हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी हालत बेहद नाजुक है। डॉक्टर उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा की, और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

शिंजो आबे पर हमले की पूरी दुनिया में कड़ी आलोचना की जा रही है। हर कोई आश्चर्य और चिंता में हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शिंजो आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि शिंजो आबे पर हुए हमले से दुखी हूं।

वहीं राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर इस घटना पर हैरानी जताई है। उन्होंने आबे के जल्द ठीक होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *