चीन का मिशन मंगल फेल, महीनों से आगे नहीं बढ़ा मार्स रोवर

बीजिंग। चीन के जुरॉन्ग मार्स रोवर के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। सौर ऊर्जा चलित यह रोवर पिछले साल मई से निष्क्रिय पड़ा…

China's Mars mission failed, Mars rover did not go ahead for months

बीजिंग। चीन के जुरॉन्ग मार्स रोवर के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। सौर ऊर्जा चलित यह रोवर पिछले साल मई से निष्क्रिय पड़ा हुआ है। नासा के मार्स रिकॉनेनेस ऑर्बिटर की ली गई तस्वीरों की एक सीरीज के अनुसार, चीनी रोवर कम से कम सितंबर 20 सितंबर 2022 की शुरुआत से एक इंच भी नहीं चला है। 

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चीन का जुरॉन्ग मार्स रोवर (Mars Rover) खराब हो चुका है और अब यह कभी भी काम नहीं करेगा। एरिजोना विवि में हाईराइज टीम ने जुरॉन्ग मार्स रोवर को लेकर तीन अलग-अलग तरह के दृष्टिकोण पेश किए। मार्स रिकॉनेनेस ऑर्बिटर के हाईराइज कैमरे में जुरॉन्ग मार्स रोवर गुलाबी रंग के बिंदु के रूप में दिखाई देता है।

image 27 5 | Sach Bedhadak

(Also Read- वैज्ञानिकों ने आइंस्टीन के सिद्धांतों को भी दे डाली चुनौती, ब्लैक होल की डार्क एनर्जी को लेकर किया दावा)

एक जगह ही पड़ा दिखा चीनी रोवर 

तस्वीरों में मंगल के यूटोपिया प्लैनिशिया के आसपास के क्षेत्र में रोवर और एक गड्ढे को देखा जा सकता है। पहली तस्वीर 11 मार्च, 2022 को, दूसरी 8 सितंबर, 2022 को और तीसरी 7 फरवरी, 2023 को ली गई थी। पिछली दो तस्वीरों में रोवर उसी स्थान पर दिखाई दे रहा है, जहां वह तीसरी तस्वीर में नजर आया। हालांकि, चीन ने अभी तक जुरॉन्ग मार्स रोवर से संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की है। चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी अपनी गतिविधियों के बारे में बेहद गोपनीय है।

रोवर खराब होने पर चीन की चुप्पी 

चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने जुरॉन्ग रोवर को लेकर चुप्पी साध रखी है। चीन इसके अलावा चंद्रमा पर भी कम से कम तीन रोवर मिशन को ऑपरेट कर रहा है। चीन ने पिछले साल ही चंद्रमा की सतह से 3 किग्रा मिट्टी धरती पर उतारी थी। चीनी वैज्ञानिक आने वाले दिनों में मंगल और चंद्रमा को लेकर और ज्यादा मिशन संचालित करने की योजना बना रहे हैं। चीन की कोशिश अंतरिक्ष स्टेशन को पूरी तरह से सक्रिय करने की भी है।

(Also Read- रिसर्च में मिले एलियंस के रहस्यमय सिग्नल! शोर में आवाज को सुन लेगा एल्गोरिदम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *