यूपी में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। मैनपुरी जिले में करहल के गांव नगला अतिराम में एक ही…

New Project 2023 06 19T191738.796 | Sach Bedhadak

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। मैनपुरी जिले में करहल के गांव नगला अतिराम में एक ही परिवार के दो पक्षों में रास्ते के लेकर विवाद हो गया। जिसमें राहुल यादव ने अपने जीजा विमलेश व अनुज के साथ मिलकर फायरिंग कर दी। वारदात में एक ही परिवार के महिला-पिता और बेटे की गोली से मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर घायल हो गई।

एक साथ तीन लोगों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। वारदात के बाद मैनपुरी एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रास्ते को लेकर पारिवारों के बीच है विवाद…

जानकारी के अनुसार, गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं। दोनों के घर आसपास हैं। दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद को लेकर सोबरन ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसमें कायम सिंह (50) उनके पिता रामेश्वर सिंह (75) और ममता पत्नी वीकेश (27) की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली लगने से एक अन्य महिला भी घायल…

गोली लगने से परिवार की एक अन्य महिला सरोजनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है। तिहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनाव के हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस हत्यारों की तलाश में दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *