नागौर में खेलते-खेलते दो बच्चियां पानी के हौद गिरी, बचाने के चक्कर में मां ने लगाई छलांग, तीनों की मौत

नागौर। राजस्थान के नागौर में पानी के हौद में डूबने से विवाहिता और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। महिला अपनी दोनों बेटियों के…

mother and Two girls fell into a water tank in Nagaur | Sach Bedhadak

नागौर। राजस्थान के नागौर में पानी के हौद में डूबने से विवाहिता और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ घर पर थी। इसी दौरान दोनों बच्चियां खेलते-खेलते घर के बाहर आंगन में बने हौद के पास पहुंच गई। दोनों बच्चियां हौद में गिर गई। बच्चियों को बचाने के चक्कर में महिला ने हौद में छलांग लगा दी। घटना के समय घर पर अन्य कोई सदस्य मौजूद नहीं होने के कारण तीनों कि मौत हो गई। यह घटना डीडवाना थाना क्षेत्र के नजदीकी पावटा की ढाणी में सोमवार दोपहर की है। मृतका की बहन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया कि डीडवाना क्षेत्र के नजदीकी पावटा की ढाणी में 30 जुलाई को कुंड डूबने से विवाहिता और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतका की बहन ने सोमवार को रिपोर्ट दी है। प्रियंका पत्नी सुखदेव निवासी बारिया मौलासर ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन दीपाली देवी (21) पत्नी हीरा लाल निवासी धनकोली मौलासर नागौर अपनी दो बेटियां अंकिता (3) पिंकी (2) के साथ अपने बहनोई श्रवण राम पुत्र भिवा राम निवासी पावटा कि ढाणी के यहां रहती थी।

बच्चियों को बचाने के चक्कर में गई महिला की जान…

प्रियंका ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई को सुबह उसकी बहन दीपाली अपनी दोनों बेटियों के साथ घर पर थी। दोनों बच्चियां घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान आंगन में खेल रही दोनों बच्चियां हौद में जा गिरी। बच्चियों को बचाने के चक्कर में दीपाली भी हौद में गिर गई। घटना के समय घर पर अन्य कोई सदस्य मौजूद नहीं से तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने प्रियंका की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद एसडीएम पहुंची मौके पर….

एक साथ मां और 2 बेटियों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर उपखंड अधिकारी मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उपखंड अधिकारी ने बताया कि 30 जुलाई को ग्राम पावटा की ढाणी का एक मामला जानकारी में आया था। जिसमें महिला के द्वारा शुरुआती तौर पर सामने आया कि घर में बने पानी के हौद में एक महिला के द्वारा अपने दो बच्चियों के साथ हौद में कूदकर आत्महत्या कर ली गई। 31 जुलाई को उनके द्वारा इन्वेस्टिगेशन किया गया। महिला के पीहर पक्ष के लोगों से बातचीत की गई। सोमवार शाम को पोस्टमार्टम में बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *