बांसवाड़ा में 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला सहित दो लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में…

New Project 2023 07 24T191939.624 | Sach Bedhadak

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में कुल 5 लोग घायल हुए थे। जिनमें बाइक सवार एक महिला सहित 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने परपाडला पुलिस चौकी के कांस्टेबल सुनील ने निजी वाहन से मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं घायलों को इलाज के अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा गेमन पुल सड़क मार्ग पर हुआ।

परपाडला पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार सोमवार सुबह करीब 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने बताया कि मृतक बुजुर्ग महिला व घायल बाइक चालक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल भर्ती किया गया है, जिनका उपचार जारी है। जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दूसरी बाइक सवार गौतमेश्वर पुत्र हकरू मईडा (40) निवासी कटुंबी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

कांस्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि मृतक बुजुर्ग महिला व घायल युवक दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। जबकि सामने दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे। दोनों की बाइक आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिस पर मौके पर बाइक चालक परमेश्वर की मौत हो गई। जबकि बुजुर्ग महिला व युवक सहित तीन लोग घायल थे। पुलिस ने घायलों को निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

डॉक्टर बोले-दोनों मृतक ब्रेन डैड…

आएएमजी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर दिनेश माहेश्वरी ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को यहां लाया गया। उसमें एक बुजुर्ग और एक महिला ब्रैन डेड थे। बाकी 3 घायलों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया है। एक की स्थिति अभी भी‌ गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *