पूर्व राजपरिवार के गढ़ पैलेस स्थित राव माधव सिंह म्यूजियम में चोरी

पूर्व राजपरिवार के गढ़ पैलेस म्यूजियम में चोरों ने रविवार रात्रि को बेशकीमती सामान चुरा ले गए।

New Project 2023 02 27T171555.822 | Sach Bedhadak

योगेश जोशी, कोटा। पूर्व राजपरिवार के गढ़ पैलेस म्यूजियम में चोरों ने रविवार रात्रि को बेशकीमती सामान चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार, कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में पूर्व राज परिवार की ओर से संचालित राव माधव सिंह म्यूजियम में करोड़ों रुपए मूल्य के बेशकीमती एंटीक आइटम रखे हुए हैं, जिन्हें म्यूजियम में आने वाले दर्शकों के लिए खोला जाता है। इन्हीं में से चोरों ने कई एंटीक आइटम पर हाथ साफ कर दिया है। अज्ञात चोरों ने म्यूजियम से चांदी के बने हुए कई हाथी पक्षी जिन पर सोने की परत चढ़ी हुई थी चुरा ली है।

यह खबर भी पढ़ें:-RPSC पेपर लीक : उदयपुर कोर्ट से सरगना भूपेंद्र सारण को मिली 9 दिन की रिमांड

घटना की जानकारी सोमवार सुबह म्यूजियम खोलने पर स्टाफ को हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस के कई आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। घटना की जांच के बाद पुलिस ने अब राव माधो सिंह म्यूजियम ट्रस्ट की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह खबर भी पढ़ें:-बीकानेर में द्रौपदी मुर्मू : गॉर्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित, राज्यपाल कलराज मिश्र ने की आगवानी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हालांकि चोर पूरी तरह चोरी नहीं कर सके और कुछ सामान ही चुरा कर ले जा सके हैं। 1970 से संचालित राव माधोसिंह म्यूजियम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी भी लगे हुए हैं साथ ही पूर्व राज परिवार की ओर से ट्रस्ट बनाकर सुरक्षा गार्ड भी लगा रखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *