शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामला : पुलिस को मिली एक ओर बड़ी सफलता, 8 लाख में सारण से पेपर खरीदने वाला पटवारी अरेस्ट

शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस को एक ओर बड़ी सफलता हाथ लगी है। उदयपुर पुलिस ने एक पटवारी को गिरफ्तार किया है।

image 12 | Sach Bedhadak

उदयपुर। शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस को एक ओर बड़ी सफलता हाथ लगी है। उदयपुर पुलिस ने एक पटवारी को गिरफ्तार किया है। जिसने मुख्य सरगना भूपेंद्र सारण से 8 लाख रुपए में पेपर खरीदा था। पटवारी घमाराम बिश्नोई सांचौर के हरियाली पटवार मंडल में कार्यरत हैं। मुख्य सरगना भूपेंद्र सारण से पटवारी ने पेपर खरीदा था। उदयपुर पुलिस ने गोपनीय तरीके से आरोपी पटवारी को कोर्ट में पेश किया। जहां से पटवारी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि सरगना भूपेंद्र सारण से चल रही पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम जानकारी मिल रही है। सारण आए दिन गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों के नामों का खुलासा कर रहा है।

दो दिन पहले पकड़ा गया था राजीव उपाध्याय

इससे पहले पुलिस ने सोमवार को रिमांड पर चल रहे मुख्य आरोपी भूपेंद्र सारण की निशानदेही पर जयपुर से राजीव कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार किया था। राजीव उपाध्याय ने ही भूपेंद्र सारण को पेपर सेट दिया था। पुलिस के गिरफ्त आया राजीव यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है, जो जयपुर के सांगानेर में कन्स्ट्रक्शन का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से राजीव को 3 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। पुलिस रिमांड अवधी के दौरान आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

सारण ने 40 लाख रुपए में खरीदा था पेपर

बता दें कि राजस्थान एटीएस और एसओजी ने 23 फरवरी को एक लाख के इनामी पेपर लीक सरगना भूपेंद्र सारण को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर अगले दिन कोर्ट में पेश कर 27 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद पुलिस ने सारण को सोमवार को कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने सारण को 9 मार्च तक के लिए फिर से रिमांड पर भेज दिया था। पूछताछ में सारण ने खुलासा किया था कि उसने अनिल कुमार उर्फ शेर सिंह से 40 लाख रुपए में पेपर खरीदा था। अब पुलिस मुख्य आरोपी अनिल कुमार और सुरेश ढाका की तलाश में जुटी हुई है। पेपर लीक मामले में अब तक 57 आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है। जिनमें से 44 को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। जबकि सुरेश विश्नोई, भूपेंद्र सारण सहित कई आरोपी पुलिस रिमांड पर है।

ये खबर भी पढ़ें:-जेलों में मोबाइल फोन का उपयोग रोकने के लिए लगाए जाएंगे जैमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *