Jaipur Assembly Result 2023 : जयपुर जिले में 19 सीटों पर कौन जीता, जानें बीजेपी-कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं

जयपुर। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों की मतगणना पूरी हो चुकी है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड…

sach 1 52 1 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों की मतगणना पूरी हो चुकी है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है। वहीं राजस्थान में एक बार फिर हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड जारी है। जयपुर में 19 विधासभा सीटों पर आए परिणामों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही झटका दे दिया।

आमेर सीट से भाजपा के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया चुनाव से हार गए। कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी सतीश पूनिया को 9092 वोटों से हराया।

वहीं, गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को सिविल लाइंस सीट पर हार का सामना करना पड़ा। जिले की सिविल लाइंस विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने 28329 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास को हरा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास को कुल 70332 वोट मिले।

जिले की झोटवाड़ा सीट से भाजपा से मुख्यमंत्री पद की दावेदार दीया कुमारी ने 71,368 वोटों से कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को हरा दिया।

हवामहल सीट से धर्म गुरु बालमुकुंद आचार्य ने जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के आर आर तिवाड़ी को हरा दिया। हालांकि, दोनों के बीच वोट का अंतर सिर्फ 974 ही रहा।

चाकसू विधानसभा सीट से बीजेपी के रामावतार बैरवा ने जीत हासिल की है। उन्होने कांग्रेस के वेदप्रकाश सोलंकी को 49380 मतों से हराया।

दूदू विधानसभा चुनाव सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रेमचंद्र बैरवा ने कांग्रेस प्रत्याशी बाबूलाल नागर को करारी शिकस्त दी। डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कांग्रेस प्रत्याशी को 35299 वोटों से हराया।

शाहपुरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मनीष यादव ने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्दलीय आलोक बेनीवाल को हराया। मनीष यादव ने 64908 वोटों से आलोक बेनीवाल को हराया। वहीं भाजपा प्रत्याशी उपेश यादव भारी मतों से हारे।

कोटपूतली विधानसभा सीट पर बीजेपी के हंसराज पटेल ने चुनाव जीत लिया है। उन्होने मंत्री राजेंद्र सिंह यादव को 321 वोटों से हराया। बीजेपी के हंसराज पटेल को 67716 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के राजेंद्र यादव को 67395 वोट मिले।

जयपुर जिले की किशनपोल विधानसभा सीट पर कांग्रेस अमीन कागजी ने भाजपा प्रत्याशी चंद्र मनोहर बटवाड़ा को हराया। किशनपोल सीट से कांग्रेस अमीन कागजी ने 7204 मतों से जीत हासिल की।

जयपुर जिले की विराटनगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कुलदीप धनखड़ ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी इंद्राज गुर्जर ने परिणाम आने से पहले ही हार मान ली है। विराटनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कुलदीप धनखड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी इंद्राज गुर्जर को 17589 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी कुलदीप धनखड़ को कुल 83262 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी इंद्राज गुर्जर को कुल 65673 वोट मिले।

जयपुर जिले की चौमूं सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिखा मील बराला ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिखा मील बराला ने भाजपा प्रत्याशी रामलाल शर्मा को 5695 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी रामलाल शर्मा को कुल 80051 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिखा मील बराला को कुल 85746 वोट मिले।

जयपुर जिले की फुलेरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विद्याधर सिंह चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी निर्मल कुमावत को हराया। फुलेरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विद्याधर सिंह चौधरी ने 26898 मतों से जीत हासिल की।

झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने चुनाव जीत लिया है। उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी को 50167 वोटों से हराया। बीजेपी के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को 147913 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के अभिषेक चौधरी को 97746 वोट मिले।

जमवारामगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी के महेंद्र पाल मीणा ने चुनाव जीत लिया है। उन्होने कांग्रेस गोपाल मीणा को 38427 वोटों से हराया। बीजेपी के महेंद्र पाल मीणा को 100041 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के गोपाल मीणा को 61614 वोट मिले।

जिले की आदर्श नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रफीक खान ने चुनाव जीत लिया है। उन्होने भाजपा प्रत्याशी रवि कुमार नैय्यर को 14073 वोटों से हराया। बीजेपी के रवि कुमार नैय्यर को 89348 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के रफीक खान को 103421 वोट मिले।

मालवीय नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार कालीचरण सराफ ने एक बार फिर जीत दर्ज की हैं। कालीचरण सराफ ने यहां से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अर्चना शर्मा को हराया है। कालीचरण सराफ ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अर्चना शर्मा को 20626 मतों से हराया है।

जिले की सांगानेर विधानसभा सीट पर भाजपा के भजन लाल शर्मा ने चुनाव जीत लिया है। उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से हराया। बीजेपी के भजन लाल शर्मा को कुल 145162 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 97081 वोट मिले।

जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के बगरू विधानसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार कैलाश चंद वर्मा ने कांग्रेस की उम्मीदवार गंगा देवी वर्मा को हराया। बीजेपी के उम्मीदवार कैलाश चंद वर्मा को कुल 145170 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की उम्मीदवार गंगा देवी वर्मा के झोली में 99920 वोट गए। कैलाश वर्मा ने उन्हें 45250 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

जिले की बस्सी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के लक्ष्मण मीणा ने चुनाव जीत लिया है। उन्होने भाजपा प्रत्याशी चंद्रमोहन मीणा को 6314 वोटों से हराया। बीजेपी के चंद्र मोहन मीणा को कुल 81729 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के लक्ष्मण मीणा को 88043 वोट मिले।