Rajasthan: एक मंच, एक फ्रेम और एक मुस्कुराहट में वसुंधरा-मोदी, आखिरकार मिल ही गया जयपुर के लिए सिग्नल!

बारां। राजस्थान में विधानसभा चुनाव का प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। प्रदेश में बीजेपी खेमे की ओर से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

New Project 2023 11 21T174034.367 | Sach Bedhadak

बारां। राजस्थान में विधानसभा चुनाव का प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। प्रदेश में बीजेपी खेमे की ओर से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभाल रखा है। पीएम मोदी प्रदेश में एक के बाद एक लगातार धुआंधार दौर कर रहे हैं। इसी बीच बारां के अंता से एक बेहद दिलचस्प तस्वीर सामने आई। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक ही फ्रेम में नजर आए। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा के एक साथ दिखाई देने के बाद अब सियासी गलियारों में कहा जा रहा है कि अंता से जयपुर की सियासत के लिए संकेत दे दिए गए हैं। हालांकि, तस्वीर 3 दिसंबर के बाद ही साफ हो पाएगी।

तीन बुराइयों की प्रतीक कांग्रेस…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारां के अंता में कृषि उपज मंडी ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए कहा- भारत की आजादी को 75 वर्ष पूरे हो गए। अब हमारे सामने विकसित भारत का लक्ष्य है। राजस्थान को विकसित बनाए भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य अधूरा है। लेकिन जब तक भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण नाम के देश के तीन दुश्मन हमारे बीच हैं, तब तक इस संकल्प के पूरा होना मुश्किल है। और कांग्रेस इन तीन बुराइयों की सबसे बड़ी प्रतीक है।

‘भाया रे भाया खूब खाया’

सूरसेन गोडावण अभयारण्य में क्या हुआ, ये आप मुझसे ज्यादा जानते हैं। अवैध खनन के तार किससे जुड़े हैं, ये किसी से छिपा नहीं है। मैंने कहीं पढ़ा कि कांग्रेस के विधायक ने यहां के मंत्री के लिए कहा है- ‘भाया रे भाया खूब खाया’। एक गांव तो पूरा ही खाया। कांग्रेस में मंत्री हो, विधायक हो, सब बेलगाम हैं और जनता त्रस्त है।

दरअसल, चुनाव प्रचार के अंतिम दौर से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाड़ौती दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने बारां के अंता में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह मौजूद रहे। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने झालावाड़ के सभी 8 प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

राजे ने किया प्रधानमंत्री का अभिनंदन…

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम मंदिर का मोमेंटो भेंट किया। वसुंधरा राजे ने इसी के साथ ही कहा कि देश की जनता 2024 में हैट्रिक लगाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है। ऐसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाड़ौती और अंता की धारा पर अभिनंदन करती हूं। यह वह नेता है देश-विदेश भी लोहा मानता है। विश्व जिनका नेतृत्व स्वीकारता है और आज इस भूमि पर मैं आपका स्वागत करती हूं।

वसुंधरा ने गहलोत पर साधा निशाना…

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर मोदी जी ने विकास कर भारत को तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया है। वहीं दूसरी ओर अशोक गहलोत ने 5 साल में राजस्थान को पीछे धकेलना का काम किया। देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार राजस्थान में हुए। राजस्थान में सबसे अधिक भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड भी अंता की भूमि में ही टूटे। इस भ्रष्टाचार से पूरी जनता दुखी है। हमारा राजस्थान इस भ्रष्टाचार से निकलकर फिर से खड़ा हो सके, और भ्रष्टाचार ही नहीं महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, बेरोजगारी, पेपर लीक में भी गहलोत सरकार ने कीर्तिमान बनाने का काम किया है।