अब बिना फायर एनओसी के चलने वाले प्रतिष्ठान होंगे सीज

बैठक के साथ ही ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र के प्रतिष्ठानों पर फायर एनओसी की बाध्यता लगाने की तैयारी शुरू हो गई हैं।

image 7 6 | Sach Bedhadak

जयपुर। बीस माह बाद नगर निगम ग्रेटर में फायर समिति की बैठक बुधवार को हुई। इस बैठक में प्रदेश का पहला फायर प्रशिक्षण केंद्र खोलने को लेकर भी निर्णय लिया गया। बैठक के साथ ही ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र के प्रतिष्ठानों पर फायर एनओसी की बाध्यता लगाने की तैयारी शुरू हो गई हैं। अब बिना फायर एनओसी के चलने वाले प्रतिष्ठानों को नगर निगम सीज करेगा। समिति अध्यक्ष पारस जैन ने बताया कि प्रदेश का पहला फायर प्रशिक्षण केंद्र जयपुर के वैशाली नगर में खोला जाएगा।

नगर निगम ग्रेटर में फायर समिति की 20 महीने बाद यह बैठक हुई है, जिसमें समिति में निर्णय लिया है कि जयपुर ग्रेटर क्षेत्र में सभी इंडस्ट्रीज, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल सहित अन्य हाई राइज बिल्डिंग का सतत निरीक्षण शुरू किया जाएगा। समिति सदस्यों के साथ उपायुक्त फायर और सीएफओ की एक संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिस भी प्रतिष्ठान के पास फायर एनओसी नहीं होगी, उन्हें सीज कर दिया जाएगा।

टीम करेगी निरीक्षण और सीज की कार्रवाई

जिन संस्थानों ने फायर एनओसी नहीं ली है या लेने के बावजूद भी उनके फायर उपकरण सही तरीके से काम नहीं कर रहे है या निष्क्रिय है, उन्हें सीज करने की कार्रवाई नगर निगम करेगा। इसके लिए समिति सदस्यों के साथ उपायुक्त फायर, चीफ फायर ऑफिसर की एक ज्वाइंट टीम बनाई जाएगी।

यह प्रस्ताव हुए पास

समिति सदस्य पूजा गुरनानी ने सभी सदस्यों के पहचान पत्र बनाने का भी प्रस्ताव रखा, जिसको सभी ने सर्वसम्मति से पास किया। फायर एनओसी लेने वालों के लिए नियमों में सरलीकरण किया जाएगा। साथ ही फायर स्टेशन के नवीनीकरण वाहनों के रखरखाव, ठे का कर्मी बढ़ाने, वैशाली नगर में फायर का प्रशिक्षण कें द्र खोलने के संबंध में प्रस्ताव पारित किए गए। ग्रेटर मुख्यालय में अग्निशमन यंत्र स्थापित करवाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

सतत निरीक्षण के जरिए अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जाएगा। आगामी बैठक में फायर इक्विपमेंट से संबंधित जानकार लोगों, इंडस्ट्री प्रमुखों, ग्रेटर क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ भी एक बैठक की जाएगी। इसमें उनसे आवश्यक सुझाव लिए जाएं गे। साथ ही जागरूकता के लिए ग्रेटर क्षेत्र में एक संदेश प्रसारित होगा। समिति की बैठक के दौरान फायर कमेटी के सदस्य शक्ति प्रकाश यादव, लक्ष्मण नूनीवाल, पूजा जेठानंदानी, फायर समिति के सीएफओ राजेंद्र, अंकित वर्मा, रेखा कूलवाल, रमाकांत कटारा, के साथ-साथ नागर, देवांग यादव, उषा शर्मा, सत्यनारायण वर्मा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *