करणपुर विधानसभा में 72.10 फीसदी से ज्यादा मतदान, अब 8 जनवरी को होगी मतगणना

राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रही। यहां पर नतीजो से पहले ही बीजेपी ने अपने उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बना दिया है। वहीं, कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Rajasthan Police 2024 01 05T195443.220 | Sach Bedhadak

Karanpur Assembly Election: राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रही। घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के बावजूद लोग वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच। चुनाव से पहले ही बीजेपी ने अपने उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बना दिया है। वहीं, कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। शाम 5 बजे 72.10 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है।

72.10 फीसदी से ज्यादा मतदान

करणपुर विधानसभा में सुबह 11 बजे तक 24.41 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला, दोपहर 1.30 बजे तक 40.45 प्रतिशत मतदान किया। शाम 5 बजे तक यह आंकड़ा तक पहुंच गया। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बाद भी मतदाता वोट डालने पहुंचे। अब 8 जनवरी को मतगणना होगी।

कुल 2 लाख 40,826 मतदाता

अधिकारियों के मुताबिक, करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 40,826 मतदाता हैं, जिनमें 125850 पुरुष, 114966 महिलाएं और 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। करणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 24 सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए, जबकि 10 को रिजर्व रखा गया था। करणपुर और पदमपुर के लिए दो-दो एरिया मजिस्ट्रेट की भी नियुक्त हुई थी।

करणपुर सीट से ये 12 प्रत्याशी मैदान में

  1. सुरेंद्रपाल सिंह (BJP)
  2. गुरुमीत सिंह कुन्नर (INC)
  3. पृथ्वीपाल सिंह (AAP)
  4. अशोक कुमार (BSP)
  5. कृष्ण कुमार (NJMP)
  6. बलकरण सिंह (SAD{M})
  7. चुकी देवी (IND)
  8. छिंदरपाल सिंह (IND)
  9. काला सिंह (IND)
  10. सुरेंद्र नागपाल (IND)
  11. तीतर सिंह (IND)
  12. सुखपाल (IND)