Independence Day-2023 : आज शान से लहर रहा तिरंगा, जानें-कौन, कहां और कब करेगा ध्वजारोहण?

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सवाई मान सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा। सवाई मान सिंह स्टेडियम में होने वाले समारोह में करीब 950 बच्चे अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहेंगे।

Independence Day

Independence Day-2023 : जयपुर। देश आज स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राजधानी जयपुर सहित जिले के सरकारी, गैर सरकारी, स्कूलों, राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सवाई मान सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा। सवाई मान सिंह स्टेडियम में होने वाले समारोह में करीब 950 बच्चे अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहेंगे।

वहीं राजधानी की सड़कों पर इस मौके पर सुबह से ही जगहजगह तिरंगा झंडा रैली निकाली जाएगी। सोमवार की शाम से ही राजधानी के बाजार में लोग तिरंगे झंडे के अलावा तिरंगे के रंग की पट्टी, लाइटिंग और गुब्बारों की खरीदारी करते नजर आए। इधर प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र की ओर से मंगलवार शाम 5ः45 बजे एट होम का आयोजन किया जाएगा।

एसएमएस में ये होंगे कार्यक्रम 

राजधानी स्थित एसएमएस स्टेडियम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत झंडारोहण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। पुलिस बैंड और सेना बैंड के अलावा स्कूल बैंड से 12 मिनट का वादन किया जाएगा। इसके बाद 8 मिनट घुड़सवारी शो होगा। लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों की ओर से करीब 25 मिनट का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इधर जवाहर सर्किल पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शाम को मिलिट्री बैंड डिस्प्ले का आयोजन किया गया।

राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं 

राज्यपाल कलराज मिश्र ने 77वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मिश्र ने प्रदेशवासियों से अपनी मेहनत, लगन और नवोन्मेष के बल पर देश और प्रदेश को उन्नति के नए शिखर तक ले जाने का आह्वान किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि स्वाधीनता के इस पावन पर्व पर राष्ट्र की एकता और स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा झण्डा अपने घर पर जरूर फहराएं । 

मुख्यमंत्री ने दी बधाई 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा है कि यह दिन हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को स्वतंत्रता दिलाई। उन्हीं के त्याग और संघर्ष के बल पर आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। हम सब उनके बलिदान के प्रति नतमस्तक हैं।

कौन, कहां और कब करेगा ध्वजारोहण 

राजभवन-9.15 बजे कलराज मिश्र (राज्यपाल) 

विधानसभा-11ः00 बजे डॉ. सी.पी. जोशी (अध्यक्ष) 

पुलिस मुख्यालय-7.30 बजे उमेश मिश्रा ( पुलिस महानिदेशक)

राजस्थान यूनिवर्सिटी-11:00 बजे राजीव जैन (कुलपति) 

रोडवेज मुख्यालय-8:25 बजे आनंद कुमार (अध्यक्ष) 

जिला कलेक्ट्रेट-7ः45 बजे प्रकाश राजपुरोहित (कलेक्टर) 

आयुक्त कार्यालय परिसर-8:00 बजे अंतर सिंह नेहरा (संभागीय आयुक्त) 

आवासन मंडल-8.30 बजे पवन अरोड़ा (आयुक्त) 

पुलिस कमिश्नरेट-7:30 बजे बीजू जॉर्ज जोसफ (पुलिस कमिश्नर)

नगर निगम हेरिटेज-9ः15 बजे राजेन्द्र सिंह शेखावत (आयुक्त)

नगर निगम ग्रेटर-7:30 बजे महेंद्र सोनी (आयुक्त) 

मेट्रो मानसरोवर डिपो-8:00 बजे पी. रमेश (प्रबंध निदेशक) 

रेल्वे कार्यालय जगतपुरा-9.00 बजे विजय शर्मा (महाप्रबंधक) 

शिक्षा संकुल-8:00 बजे नवीन जैन (शासन सचिव)

बीजेपी मुख्यालय-9.30 बजे सी पी जोशी (भाजपा प्रदेशाध्यक्ष) 

कांग्रेस मुख्यालय-7.30 बजे गोविन्द सिंह डोटासरा ( प्रदेशाध्यक्ष)

ये खबर भी पढ़ें:-नया संसद भवन बनाने वाले मजदूर होंगे लाल किले पर स्पेशल गेस्ट, आजादी के जश्न में पहुंचेंगे ये 1800 लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *