महिला के पीछे पड़े देवर और जेठ, नरक बना दी जिंदगी, पति ने मोड़ा मुंह

चूरू। राजस्थान में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला से उसके जेठ ने दुष्कर्म किया। महिला ने जब यह…

New Project 2023 05 28T150919.810 | Sach Bedhadak

चूरू। राजस्थान में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला से उसके जेठ ने दुष्कर्म किया। महिला ने जब यह बात अपने पति को बताई तो उसने कहा सब चलता है। पति ने बदनामी का हवाला देकर महिला का मुंह चुप करा दिया। महिला अभी इस हादसे से उबरी भी नहीं थी कि देवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।
पीड़िता ने दो बार पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन वहां से भी उसे केवल आश्वासन ही मिला। पीड़िता का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता को इंसाफ का इंतजार है। यह घटना चूरू के सरदारशहर इलाके की है।

जेठ अकेला देखकर कमरे में घुसा, बोला तुम बहुत खूबसूरत हो

जानकारी के अनुसार, सरदारशहर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला (23) ने बताया कि उसकी शादी अक्टूबर 2019 में हुई थी। शादी के 7-8 महीने तक सबकुछ ठीकठाक चलता रहा, लेकिन एक साल बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला का आरोप है कि दिसंबर 2020 में उसके पति समेत सास, ससुर और जेठानी किसी काम से बाहर गए हुए थे। उसी रात को मौका पाकर उसका जेठ उसके कमरे में घुस गया। महिला को अकेला देखबर बोला, तुम बहुत खूबसूरत हो। उसके बाद जेठ ने उससे रेप किया। आरोपी जेठ ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। बाद में किसी को नहीं बताने की धमकी दी।

जेठ के चंगुल से निकली नहीं कि देवर भी बना हैवान…

पति के वापस आने पर पीड़िता ने हिम्मत करके जेठ की करतूत अपने पति को बताई। लेकिन, पति ने पत्नी का विरोध करते हुए कहा, यह सब चलता है। पति ने बदनामी का हवाला देकर पत्नी को चुप करा दिया। उसके बाद जेठ ने मौका पाकर फिर उसके साथ रेप किया। महिला इस दंश से उबरी भी नहीं थी कि एक दिन मौका पाकर देवर भी उसके कमरे में घुस गया। देवर ने महिला से कहा कि उसके जेठ ने उसे सारी बात बता दी है। देवर ने भी महिला को बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने फिर अपने पति को बताया, लेकिन उसकी कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।

शिकायत करने पर पीड़िता के भाई से की मारपीट…

परेशान होकर पीड़िता ने अपने पीहरवालों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता के भाई ने जब उसके पति और ससुराल वालों को इसका उलाहना दिया तो उन्होंने उसे पीटा। सब तरफ से निराश होने के बाद पीड़िता सरदारशहर थाना पुलिस के पास अपनी शिकायत को लेकर पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक कार्रवाई कुछ भी नहीं की है। पीड़िता पुलिस ने न्याय की गुहार लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *