विधानसभा चुनाव से पहले फिर बढ़ा BJP का कुनबा, जानें-किस किस ने थामा ‘कमल’ का दामन 

प्रदेश भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गई हैं।

BJP 2 | Sach Bedhadak

Rajasthan Assembly Election 2023 : जयपुर। प्रदेश भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गई हैं। गुरुवार को एक बार फिर भाजपा से कई सेवानिवृति आईएएस व आईपीएस अधिकारी जुड़े। वहीं 17 अन्य ने भी प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान एंव रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नवल, बैरवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालाराम बैरवा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कैलाश वर्मा, सेवानिवृत आईएएस हनुमान सिंह भाटी, पूर्व आईपीएस डॉ. महेश भारद्वाज, कुंवर राव गगन सिंह, सेवानिवृत आयुक्त ओमप्रकाश मीणा, सेवानिवृत डीईओ राजाराम मीणा, सेवानिवृत शिक्षा निदेशक बहादुरसिंह गुर्जर, ओमप्रकाश बागडा, रिटायर्ड आयकर आयुक्त नरेन्द्र गौड, भूदेव देवडा, दयानंद सक्करवाल, खेमराज खोलिया, धनेश्वर आहारी और माताराम रिणवा ने सदस्यता ग्रहण की।

दिल्ली के पुलिस अफसर रहे हैं डॉ. महेश भारद्वाज 

दिल्ली पुलिस मे आईपीएस अधिकारी रहे डॉ. महेश भारद्वाज ने भाजपा का दामन थामा। भारद्वाज ने इस माह के शुरुआत मे ही वीआरएस-स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी और राजनीतिक क्षेत्र मे कार्य करने की इच्छा जताई थी। अलवर जिला निवासी डॉ. महेश भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस मे सहायक आयुक्त से सरकारी सेवा की शुरुआत की।

उन्होने दिल्ली पुलिस, अंडमान निकोबार, मिजोरम के अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ मे भी अपनी सेवाएं दी है। वे राष्ट्री य मानव अधिकार आयोग, सीबीआई, महामहिम राष्ट्रपति और उच्चतम न्यायलय जैसे देश के महत्वपूर्ण संस्थानों मे भी कार्य कर चुके हैं। 2015 में सराहनीय सेवा के लिए और 2021 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका हैं।

जंगलराज से हर तबका तंग: सिंह 

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के जंगलराज से आज प्रदेश का हर तबका तंग है। इसलिए सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भी हर समाज से पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की हैं। प्रदेश की जनता अब मन बना चुकी है, आगामी चुनावों में युवा, किसान और दलित विरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

कानून व्यवस्था से त्रस्त होकर सदस्यता ग्रहण कर रहे: जोशी 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने जो आम जनता के लिए काम किया है उसके प्रति लोग अपना विश्वास दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और यहां तक कि कांग्रेस संगठन से जुड़े नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा है। भाजपा इन नेताओं, कार्यकर्ताओं के सदस्यता ग्रहण के साथ ज्यादा मजबूत हो रही है।

जोशी ने कहा कि सरकार की कानून व्यवस्था से त्रस्त होकर यह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार ने बिजली कटौती, महंगे बिजली बिल, पेपर लीक, पेट्रोल-डीजल पर वैट, महिला अपराध, युवाओ और ं किसानों से वादाखिलाफी के साथ प्रदेश के हर वर्ग को चोट पहुंचाई है।

ये खबर भी पढ़ें:-‘लाल फीताशाही से रेड कार्पेट की ओर बढा भारत’ PM मोदी बोले-हमारे प्रयासों से भारत बना 5वीं अर्थव्यवस्था 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *