बारां: पहले गोली मारी…फिर 3 बार कुचला, तस्करों ने कांस्टेबल को बनाया निशाना, 2 महीने में दूसरी वारदात

राजस्थान के बांरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर तस्करों के द्वारा एक पुलिस कांस्टेबल पर गोली चलाने के साथ ही गाड़ी चढाने का मामला सामने आया है।

ashok gehlot 12 | Sach Bedhadak

Baran News: राजस्थान के बांरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर तस्करों के द्वारा एक पुलिस कांस्टेबल पर गोली चलाने के साथ ही गाड़ी चढाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कांस्टेबल गंभीर रुप से घायल हो गया है। घटना गुरुवार रात की है। इस बारें में पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी।

तस्करों को रोक का प्रयास

जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल सुजान सिंह मादक पदार्थ के तस्करों को रोकने का प्रयास कर रहे थे। यह बात तस्करों को नागवार गुजरी और फिर उनके द्वारा कांस्टेबल को गोली मार दी। गोली कांस्टेबल के कमर के उपर लगी है। इसके बाद तस्कर यहीं नहीं रुके उन्होने कांस्टेबल पर तीन बार गाड़ी भी चढ़ा दी। इस घटना में कांस्टेबल गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं।

मिली थी तस्करी की सूचना

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो पुलिस टीम को देख कर तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस की जांच में गाड़ी से 241 किलोग्राम पोस्ता भूसी को बरामद किया है। बता दें कि सारथल पुलिस थाने के अंतर्गत वन क्षेत्र में सड़कों पर चेकपोस्ट बने हुए हैं। पुलिस को इसकी जानकारी मिली थी कि एक काली कार में ड्रग्स की तस्करी की जा रही है।

गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर

सारथल थाना के प्रभारी महावीर किराड ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि टीम को आते देख तस्कर अपना वाहन छोड़कर भाग गए। इस गाड़ी से 241 किलोग्राम चूरा-पोस्ता जब्त किया गया। किराड ने कहा कि घायल कांस्टेबल का एकलेरा शहर के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

दौसा में भी हुई थी वारदात

इससे पहले अगस्त महिने में दौसा जिले के सिकंदरा थाना इलाके के रेटा गांव में बाइक चोरों ने घिरने के बाद पीछा कर रही जिला विशेष टीम (डीएसटी) पर फायरिंग कर दी गई थी। बदमाशों का पीछा करते हुए एक पुलिस कांस्टेबल प्रहलाद सिंह के सिर में गोली लग गई थी। जिससे जवान को गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पुलिस जवान प्रहलाद सिंह ने इलाज के दौरान ने दम तोड़ दिया।