अजमेर में महिला से दरिंदगी, मिलने के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर एक महीने तक किया देहशोषण

अजमेर। राजस्थान के अजमेर मे एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक दोस्ती कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शादी…

ajmer rape news | Sach Bedhadak

अजमेर। राजस्थान के अजमेर मे एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक दोस्ती कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शादी का झांसा देकर आरोपी युवक एक महीने तक देहशोषण करता रहा। शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी फरार हो गया। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ क्रिश्चियन गंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र निवासी एक महिला (40) ने थाने पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि वह अपनी सहेली के साथ रहती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात प्रदीप नाम के व्यक्ति से हुई थी। बातचीन के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई।

महिला का आरोप है कि आरोपी प्रदीप ने मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी प्रदीप ने शादी का वादा किया। शादी का झांसा देकर करीब 1 महीने तक उसका देहशोषण करता रहा। महिला ने जब शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। बाद में आरोपी अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया। धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ क्रिश्चियन गंज थाने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *