जेएलएन मेडिकल कॉलेज परिसर में सिक्योरिटी गार्ड ने लगाई फांसी, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

अजमेर। जेएलएन मेडिकल कॉलेज में सुबह-सुबह सिक्योरिटी गार्ड का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। इस मामले से पूरे कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच…

ezgif 2 937cce85b2 | Sach Bedhadak

अजमेर। जेएलएन मेडिकल कॉलेज में सुबह-सुबह सिक्योरिटी गार्ड का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। इस मामले से पूरे कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और फंदे से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली थाना पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला बताया है।

मेडिकल कॉलेज के अधिकारी आर के माथुर ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड रिटायर्ड सूबेदार था। उसका नाम चंदन सिंह है। काफी समय से वह यहां नौकरी कर रहा था। बीती बुधवार को भी वह अच्छा-खासा था, रात में भी वह अकेला ही ड्यूटी दे रहा था। लेकिन आज सुबह देखा तो कॉलेज की दूसरी बालकनी से बंधे फंदे से उसका शव लटक रहा था। उसकी शर्ट की जेब से उसका आईडी कार्ड मिला है। चंदन की मौत से अधिकारी भी हैरान हैं। उनका कहना है कि वह यहां अकेला ही रहता था। उसने आत्महत्या क्यों की यह बात गले नहीं उतर रही है क्योंकि वह बहुत हंसमुख और दिल का अच्छा इंसान था। हालांकि उसने कभी अपने सुख-दुख के बारे में कभी किसी से कुछ भी नहीं कहा था।

वहीं पुलिस का कहना है कि सिक्योरिटी गार्ड का शव दूसरी बालकनी के सहारे एक मजबूत रस्सी के फंदे से लटक रहा था। उन्हें उसका आईडी कार्ड तो मिला है लेकिन किसी तरह का कोई खत या सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक के करीबियों और सगे-संबंधियों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। तभी शायद इसके कारण का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *