RLD के महासचिव त्रिलोक त्यागी का केंद्र पर निशाना, कहा- किसानों-बेरोजगारों पर हो रहा अत्याचार, 23 दिसंबर से भरेंगे हुंकार

जयपुर। प्रदेश के तकनीकी शिक्षा के मंत्री सुभाष गर्ग के आवास पर आज राष्ट्रीय लोकदल की प्रेस कांफ्रेंस हुई। इसमें मंत्री सुभाष गर्ग के अलावा…

image 39 3 | Sach Bedhadak

जयपुर। प्रदेश के तकनीकी शिक्षा के मंत्री सुभाष गर्ग के आवास पर आज राष्ट्रीय लोकदल की प्रेस कांफ्रेंस हुई। इसमें मंत्री सुभाष गर्ग के अलावा पार्टी के जनरल सेक्रेट्री त्रिलोक त्यागी भी मौजूद रहे। त्रिलोक त्यागी ने यहां जमकर केंद्र पर निशाना साधा और बेरोजगारों-किसानों के हित में आवाज बुलंद करने के लिए एक महारैली निकालने का आह्वान किया। जो कि 23 दिसंबर से निकाली जाएगी और इसकी शुरूआत भी भरतपुर से ही होगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने देश से वादाखिलाफी की है। केंद्र बेरोजगारों और किसानों पर अत्याचार कर रही है।

भारत में नए अंग्रेज पैदा हो रहे हैं

त्रिलोक त्यागी ने कहा कि देश में कितनी बेरोजगारी है इसका तो अंदाजा भी लगाना मुश्किल है। केंद्र ने तो आंकड़े तक देना ही बंद कर दिए। त्यागी ने कहा कि इन्होंने सिर्फ इंडिया के नाम से इतनी योजना बना दी है कि उसमें से भारत का नाम ही गायब कर दिया। ये स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिय़ा, स्किल इंडिया बना रहे हैं। ये नए अंग्रेज भारत में पैदा हुए हैं। ये बस हर चीज का अंग्रेजीकरण कर रहे हैं। ये बस कहते हैं कि हमने इतने हजार करोड़ रुपए बांट दिए। मैं आपको बता दूं कि इन्होंने पैसे सिर्फ संघ या भाजपा के ही कार्यकर्ता को ही बांट दिए। ये मैं केंद्र पर बड़ा आरोप लगा रहा हूं। इसकी जांच होनी चाहिए। ये जो रैली अब निकाली जाएगी इसमें सभी बड़े नेताओं को इसे सफल बनाने के लिए आमंत्रित करता हूं, मैं तो सीएम अशोक गहलोत को भी इसके लिए निमंत्रण देता हूं।

बैंक नहीं देती पैसा

त्यागी ने कहा कि किसानों की जो ये आय डबल करने की बात करते हैं ये तो बस जुमला ही निकला। इन्हें जुमले बाजी करने से ही फुर्सत नहीं मिलती। आप बताइये कहीं भी बेरोजगारों को पैसा नहीं मिला। बैंकों को हिदायत है कि जब तक नेता इन्हें वेरिफाई नहीं करेगा तब तक पैसा नहीं दिया जाएगा। तमाम संस्थाओं में एक विचारधारा के लोगों को थोपा जा रहे हैं जो नागपुर से चलती है। गांधी की विचारधारा को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *