गहलोत के अलावा कोई सीएम बना तो हाथ से जाएगा राजस्थान…शांति धारीवाल का वीडियो वायरल, राजेंद्र राठौड़ ने कसा तंज

बीती रात कांग्रेस विधायकों ने शांति धारीवाल के आवास पर बैठक की। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के आवास पर जाकर गहलोत समर्थक 92…

Shanti Dhariwal Viral Video

बीती रात कांग्रेस विधायकों ने शांति धारीवाल के आवास पर बैठक की। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के आवास पर जाकर गहलोत समर्थक 92 विधायकों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जिसके बाद कांग्रेस की सियासत देश की राजनीति के केंद्र में आ गई। इन सबके बीच प्रदेश के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहते दिखाई दे रहे हैं कि कांग्रेस अलाकमान का षडयंत्र हमारे हाथ से राजस्थान भी छीन लेगा।

पंजाब की तरह राजस्थान भी हाथ से जाएगा

धारीवाल ने गहलोत की तारीफ करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने प्रदेश में इतनी जनकल्याणकारी योजनाएं दी हैं जिसका फायदा सिर्फ एक व्यक्ति को मिल सकता है और वह खुद अशोक गहलोत हैं। उन्होंने बैठक में बैठे विधायकों से पूछा कि आज अशोक गहलोत के पास कितने पद हैं? तो विधायकों की तरफ से जवाब आया कि सिर्फ एक पद है। तो धारिवाल ने कहा कि फिर उनसे क्यों इस्तीफा मांगा जा रहा है। अगर अशोक गहलोत को उनके पद से बदल दिया गया तो इसका फायदा किसी को नहीं मिल सकता। हमारे हाथ से राजस्थान निकल सकता है।

धारीवाल ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान का षडयंत्र से जिस तरह पंजाब हाथ से निकल गया उसी तरह राजस्थान भी निकल जाएगा। इसलिए अभी भी समय है कि आप और हम संभल जाएं और राजस्थान तो खोने से बचा लेंगे।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद सीएम के पद से भी छोटा और महत्वहीन क्यों?

राजेंद्र राठौड़ ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में बगावत के इस पूरे घटनाचक्र ने यह सोचने का मजबूर कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद मुख्यमंत्री के पद से भी इतना छोटा और महत्वहीन क्यों? इसमें ऐसा कौन सा तिलिस्म का खजाना छुपा हुआ है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस का आलाकमान इतना लचीला हो गया है कि अब वह मुड़कर टूटने की ओर है। भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर देश को जोड़ने निकले कांग्रेस पार्टी के युवराज जी राहुल गांधी पहले कांग्रेस के अंर्तकलह को समझते, तो शायद उन्हें कांग्रेस तोड़ो अभियान का यह दृश्य देखने को नहीं मिलता।

यह भी पढ़ें-  ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में मनोरंजन कम हो गया तो राजस्थान में शुरू, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *