PCC Meeting : Rahul Gandhi को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित, आलाकमान पर छोड़ा PCC अध्यक्ष समेत AICC सदस्यों की नियुक्ति का फैसला

राजस्थान कांग्रेस के मुख्यालय में आज PCC की अहम बैठक हुई। इस बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) को…

Rahul gandhi

राजस्थान कांग्रेस के मुख्यालय में आज PCC की अहम बैठक हुई। इस बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित हो गया है। जिसका अर्थ है कि आलाकमान को राजस्थान की ओऱ से यह प्रस्ताव  भेजा गया  कि आने वाले समय में कांग्रेस में अध्यक्ष पद की कमान राहुल गांधी ही संभाले।

बैठक में राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ। इसके साथ ही समस्त सदस्यों के चुनाव का निर्णय आलाकमान पर छोड़ा गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और एआईसीसी सदस्यों की नियुक्ति शामिल है। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रखा। इस बैठक में नवनिर्वाचित सदस्य शामिल हुए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, संगठन चुनाव पीआरओ राजेंद्र कुंपावत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा हुए बैठक में शामिल हुए।

खबर अपडेट हो रही है…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *