Invest Rajasthan 2022 : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन

Invest Rajasthan 2022 : इन्वेस्ट राजस्थान कार्यक्रम आज से शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अशोक गहलोत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस…

Invest Rajasthan 2022 : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन

Invest Rajasthan 2022 : इन्वेस्ट राजस्थान कार्यक्रम आज से शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अशोक गहलोत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सीपी जोशी, मंत्री शकुंतला रावत, सीएम ऊषा शर्मा मौजूद रहीं। वहीं गौतम अडानी, अनिल अग्रवाल, बी शांतना, ऊषा शर्मा, वीनू गुप्ता भी उपस्थित रहे। बता दें कि इस कार्य.क्रम में करीब 11 लाख करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। अब तक 10 करोड़ तक 450 योजनाएं जमीन पर आ चुकी हैं। वहीं एनर्जी सेक्टर में 2.29 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होंगे।

कार्यक्रम को सबसे पहले उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत का सपना था कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार मिले। उद्योग धंधे स्थापित हों जो अब जाकर साकार हो रहा है।

राजस्थान में उद्योग की स्थापना के लिए बेहतर माहौल  है। सरकार ने उद्योग नीति जारी की है। साथ ही MSME नीति भी जारी की है। समिट में आए निवेशकों को आश्वासन देते हुए रावत ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दिल बहुत बड़ा है। उद्योगपति पूरी तरह आश्वस्त रहें। आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी।

सीतापुरा के JECC में हो रही इस समिट को उद्योगपतियों ने भी संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को निवेश के लिए आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टाटा पावर के CEO डॉ. प्रवीड़ सिन्हा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज रिन्यूबल एनर्जी में राजस्थान सिरमौर है। आज राजस्थान में 20 हजार मेगावाट जनरेशन हो रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में यह 50 हजार से 1 लाख मेगावाट हो जाएगा। टाटा पावर के कई प्रोजेक्ट्स राजस्थान में चल रहे हैं। टाटा पावर ई-चार्जिंग बैटरी को लेकर राजस्थान में काम कर रहा है। CSR  को लेकर भी टाटा पावर तीन प्रोजेक्ट्स यहां चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *