बेशर्म हो चुका है केंद्र, पीएम मोदी ने विपक्ष को हटाने की खाई है कसम- सीएम गहलोत

सीएम अशोक गहलोत ने आज बाल दिवस के मौके पर भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा त्रिपोलिया गेट से रामनिवास बाग होते हुए जवाहरलाल नेहरू…

ezgif 2 46eca3f522 | Sach Bedhadak

सीएम अशोक गहलोत ने आज बाल दिवस के मौके पर भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा त्रिपोलिया गेट से रामनिवास बाग होते हुए जवाहरलाल नेहरू प्रतिमा तक निकाली जा रही है। इस अवसर पर पूरे शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सीएम अशोक गहलोत ने भारत जोड़ो यात्रा को हरी झंडी देने के बाद कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम गहलोत ने इस दौरान केंद्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई बहुत बढ़ गई है। जिसके खिलाफ राहुल गांधी इस भारत जोड़ो यात्रा को निकाल रहे हैं। यह पदयात्रा देश की शांति, सद्भावना के लिए निकाली जा रही है।

कांग्रेस नेताओं का नजरअंदाज कर रहा है केंद्र

सीएम ने कहा कि भारत में पदयात्रा का इतिहास बहुत पुराना है। केंद्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आजादी दिलाने वाले कांग्रेस नेताओं को जरा भी याद नहीं करते। इंदिरा गांधी जिन्होंने देश के लिए 35-35 गोलियां खाईं, उन्हें बेरहमी से मार दिया गया। राजीव गांधी जिन्होंने देश के डिजिटलीकरण का सपना देखा था और इसकी नींव रखी थी। जवाहरलाल नेहरू जिनका आज जन्मदिन है। उन्हें तक प्रधानमंत्री याद नहीं करते।   

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी पर काफी नकारात्मक विषयवस्तु भाजपा ने चलाई और चलवाई। भाजपा इस देश का हित सोचने वाले हर इंसान को दबाना चाहती है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आज के वक्त पर चाहे लेखक हो, साहित्यकार हो, पत्रकार हो सभी पर केंद्र ने दवाब बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि पं नेहरू को मिटाने के लिए भाजपा ने सोशल मीडिया पर काफी-कुछ चला है। उन्हें देश के इतिहास से मिटाने की कोशिश की है।

बेशर्म को चुका है केंद्र, पीएम ने विपक्ष को मिटाने की खाई है कसम

सीएम ने आगे कहा कि अभी ये जो आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है, इसमें तक प्रधानमंत्री ने इन्हें नजरअंदाज किया है। ये तो हद ही हो गई कार्यक्रम के पोस्टर तक में उन्हें जगह नहीं दी गई। इसे बेशर्मी नहीं तो और क्या कहेंगे। ये बेशर्मी की हद होती है। मैं तो कहता हूं कि भाजपा से आपको जिसकी आलोचना करनी है उसकी करो. नेहरू की करो, इंदिरा गांधी की करो, राजीव गांधी की करो। सीएम गहलोत न कहा कि आज संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोकतंत्र बेहद खतरे में है। क्या लोकतंत्र मे विपक्ष नहीं है। विपक्ष का तो स्वागत करना चाहिए। अगर विपक्ष आलोचना करता है तो उसे पीछे देश की हित होता है। भाजपा और केंद्र सरकार विपक्षी को स्वीकार ही नहीं करती।

सीएम ने कहा कि इन्हें विपक्षियों से कितनी नफरत है कि ये लोग कांग्रेस के नेताओं के कार्यों को भी नहीं गिनते। कल मैंने जोधपुर में एक कार्यक्रम किया था। जिसमें मैंने सभी के नाम लिए थे। भाजपा के नेता विधायकों और सांसदों का नाम लिया था। लेकिन भाजपा को विपक्ष से नफरत है। विपक्षियों के लिए इनके जेहन में कितनी नफरत भरी है। यह सब दिख रहा है। सीएम ने कहा कि भाजपा का बस एक ही काम फोकस है कि इस देश से विपक्ष को कैसे हटाया जाए। उसके लिए इन्होंने सोशल मीडिया से लेकर कई माध्यमों से पार्टी के खिलाफ प्रचार किया है। यानी नरेंद्र मोदी न कमस खा रखी है कुछ भी हो जाए किसी भी कार्य के लिए न ही कांग्रेस का और न ही कांग्रेस के नेताओं का नाम लेना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *