सीएम गहलोत ने साझा किया पुष्कर के भव्य नजारे का वीडियो, आप भी देख कर रह जाएंगे दंग

सीएम अशोक गहलोत ने कल के अपने पुष्कर दौरे का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसमें वे पुष्कर सरोवर की महाआरती…

ezgif 2 b791257d56 | Sach Bedhadak

सीएम अशोक गहलोत ने कल के अपने पुष्कर दौरे का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसमें वे पुष्कर सरोवर की महाआरती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पुष्कर का भव्य नजारा भी दिखाई दे रहा है। जिसमें रात के अंधेरे में पुष्कर के 52 घाट करीब सवा लाख दीपों से जगमगाता दिखाई दे रहे हैं। इन दीपों की जगमगाहट ऐसी है कि पूरा पुष्कर प्रकाशमान हो रहा है आप भी यह वीडियो देखिए-

बता दें कि कल अजमेर के पुष्कर में सीेएम अशोक गहलोत ने अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला-2022 का उद्घाटन किया था। सीएम अशोक गहलोत ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पुष्कर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद मेला मैदान पर झण्डारोहण कर उद्घाटन कार्यक्रम की शुरूआत की। पवित्र पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर आयोजित सरोवर अभिषेक, महाआरती और दीपदान कार्यक्रम में भी सीएम ने भाग लिया तथा पुष्कर सरोवर के घाटों पर दीपदान किया। इस दीपदान कार्यक्रम में सरोवर के 52 घाटों पर सवा लाख दीपकों से दीपदान एवं महाआरती की गई।

अजमेर को 110 करोड़ की सौगातें

अजमेर और पुष्कर में सीएम अशोक गहलोत ने 110 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें स्मार्ट सिटी, अजमेर विकास प्राधिकरण एवं वन विभाग के तहत विभिन्न विकास कार्य और परियोजनाएं शामिल थीं। पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। करीब 11 करोड़ रूपए की लागत से पुष्कर का विकास कराया जाएगा। पुष्कर में घाटों का जीर्णाेद्धार एवं अन्य विकास कार्यों जल्द पूरे किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *