गुलाब चंद कटारिया पहुंचे डबोक एयरपोर्ट, स्वागत में बीजेपी कार्यकर्ताओ का उमड़ा सैलाब

जयपुर। भाजपा के दिग्गज नेता गुलाब चंद कटारिया आज उदयपुर आए हैं। राष्ट्रपति ने गुलाब चंद कटारिया को असम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त…

New Project 29 1 | Sach Bedhadak

जयपुर। भाजपा के दिग्गज नेता गुलाब चंद कटारिया आज उदयपुर आए हैं। राष्ट्रपति ने गुलाब चंद कटारिया को असम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है। 21 फरवरी को गुलाब चंद कटारिया गुवाहाटी पहुंचेंगे और 22 फरवरी को असम के राज्यपाल की शपथ लेंगे। राज्यपाल की नियुक्ति से पहले गुलाब चंद कटारिया उदयपुर पहुंचे। शनिवार को गुलाब चंद कटारिया जयपुर से डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। गुलाब चंद कटारिया उदयपुर में तीन दिन रहेंगे।

मेवाड़ के 3 दिन प्रवास पर गुलाब चंद कटारिया…

गुलाब चंद कटारिया 18 फरवरी से तीन दिन उदयपुर में रहेंगे। राज्यपाल बनने के बाद गुलाब चंद कटारिया शनिवार सुबह उदयपुर पहुंचे। 20 फरवरी तक कटारिया उदयपुर में ही रहेंगे। इसके बाद 21 फरवरी को वह असम के लिए रवाना होंगे। कटारिया के लिए ये तीन दिन बहुत खास है। क्योंकि इसके बाद कटारिया यहां आएंगे तो बतौर राज्यपाल बनकर जिससे वह सीधे तौर पर पार्टी के नहीं होंगे। इसलिए इन तीन दिनों के मेवाड़ के सभी नेताओं का उदयपुर में जमावड़ा होने की पूरी संभावना है।

20 किमी के रास्ते में होगी पुष्पवर्षा…

कटारिया के उदयपुर दौरे को लेकर बीजेपी ने भव्य स्वागत की तैयारी की है। कटारिया के उदयपुर पहुंचते ही उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। कटारिया के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर शहर तक में जगह-जगह होर्डिंग्स लगे हुए है। हर जगह पर कटारिया का फूल-मालाओं से स्वागत किया जा रहा है। कटारिया के स्वागत के लिए बीजेपी ने 45 पंचायतों की ओर से स्वागत कार्यक्रम के साथ ही 100 बुलेट, 100 कार और हजारों कार्यकर्ताओं का काफिला भी निकालेगी। कटारिया के काफिले पर 20 किमी के रास्ते में फूलों की बारिश की जाएगी।

कटारिया ने विधायक पद से दिया इस्तीफा…

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को गुलाब चंद कटारिया ने विधायक पद से अपना त्यागपत्र सौंपा। गुलाबचंद कटारिया आठ बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने उदयपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। गुरुवार को विधानसभा में आयोजित हुए विदाई समारोह में असम के मनोनीत राज्यपाल कटारिया को साफा पहनाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अभिनंदन किया।

विधानसभा में विधायकों की संख्या 199 हुई…

गुलाबचंद कटारिया के इस्तीफे के बाद 200 सदस्यीय सदन में विधायकों की संख्या घटकर 199 रह गई है। राजस्थान में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *