अलवर : मसाज पार्लर के नाम पर स्पा-कैफे में चल रहा ‘अनैतिक’ कांड, छापा मार कर सीज किए गए 7 कैफे और स्पा

अलवर नगर विकास न्यास ने मनु मार्ग स्थित रिलायंस मॉल में संचालित 7 कैफे और स्पा पर सीज किए। नगर विकास न्यास के अधिशासी अभियंता…

ezgif 2 7de1f4dcb8 | Sach Bedhadak

अलवर नगर विकास न्यास ने मनु मार्ग स्थित रिलायंस मॉल में संचालित 7 कैफे और स्पा पर सीज किए। नगर विकास न्यास के अधिशासी अभियंता कुमारसंभव अवस्थी ने बताया कि आज मनु मार्ग स्थित रिलायंस मॉल में पुलिस द्वारा 7 कैफे और स्पा पर कार्रवाई की गई थी। जिसमें 21 युवक-युवतियों को यहां अनैतिक कार्य के आधार पर पकड़ा था। 

इसके बाद आज नगर विकास न्यास ने सभी दुकानदारों से कैफ़े और स्पा चलाने का लाइसेंस मांगा लेकिन उनके  पास लाइसेंस नहीं था। जिसके बाद अलवर शहर कोतवाली पुलिस के सहयोग से आज नगर विकास न्यास की टीम ने सभी साथ कैफे और स्पा पर छापेमार कार्रवाई हुई। नगर व्यास विकास न्यास की टीम शाम करीब 5:00 बजे रिलायंस मॉल पहुंची और जहां जहां से अनैतिक कार्य में लिप्त स्पा और कैफे से लड़कियों को और लड़कों को हिरासत में लिया गया था। वहां से उन सभी कैफे स्पा पर करीब 2 घंटे की कार्रवाई के बाद सभी को सीज किया गया।

यहां उल्लेखनीय है कि अलवर पुलिस को काफी समय से रिलायंस मॉल में इससे तो स्पा और मॉल स्पा और कैफे में अनैतिक कार्यों की सूचना मिल रही थी। इस आधार पर आज कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की इसके बाद यहां हड़कंप मच गया था। पुलिस के अनुसार यहां कैफे और स्पा के नाम पर अनैतिक कार्य किए जा रहे थे। कैफे संचालक बाहर से लड़कियों को बुलाकर मसाज के नाम पर अनैतिक कार्य करवाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *