Nitish Reddy ने हवा में उड़कर पकड़ा फ्लाइंग कैच, आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने पकड़ा माथा, देखें Video

आईपीएल 2023 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने हैदराबाद…

image 2023 05 22T123329.562 | Sach Bedhadak

आईपीएल 2023 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने हैदराबाद को 6 विकेट से पटखनी दी है। बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन मयंक अग्रवाल (83) और विवरांत शर्मा (69) ने बनाए। वहीं जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने फिफ्टी जड़ी है, लेकिन हैदराबाद के युवा खिलाड़ी नीतीश रेड्डी ने रोहित शर्मा का फ्लाइंग कैच पकड़ा।

यह खबर भी पढ़ेंं:- IPL 2023 : अर्जुन तेंदुलकर से लेकर जोफ्रा आर्चर तक, इन 5 खिलाड़ियों ने डाले सबसे महंगे ओवर

Nitish Redddy 1 | Sach Bedhadak

नीतीश रेड्डी ने पकड़ा फ्लाइंग कैच

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोहित शर्मा ने 56 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन 14वें ओवर में नीतीश रेड्डी ने रोहित शर्मा का शानदार फ्लाइंग कैच पकड़ा। मयंक डागर गेंदबाजी कर रहे थे। रोहित शर्मा ने डागर की गेंद पर कवर के ऊपर से शॉट खेला। लेकिन बॉल बैकवर्ड पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे नीतीश रेड्डी की तरफ गई। वहीं नीतीश रेड्डी ने हवा में उड़कर कर डाइव लगाई और शानदार फ्लाइंग कैच पकड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

फैंस नीतीश रेड्डी के शानदार फ्लाइंग कैच की जमकर तारीफ कर रहे है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि नीतीश रेड्डी को इस मुकाबले में कोई विकेट नहीं मिला है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 3 ओवरों में 35 रन लुटाए है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ और अकाश मधवाल।

हैदराबाद : मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ऐडन मार्करम (कप्तान), ​​​​हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, विव्रांत शर्मा, उमरान मलिक, सनवीर सिंह, कार्तिक त्यागी, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार और नीतीश रेड्डी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *