Asian Games 2023: भारत ने मेडल में लगाया अर्धशतक, चीन टॉप पर, यहां देखें किसने जीता पदक

हांगझोऊ। चीन के हांगझोऊ में हो रहे 19वें एशियन गेम्स का आज 9वां दिन है। एशियाई खेलों में भारत का पदक जीतने का सिलसिला जारी…

New Project 2023 10 02T121457.011 | Sach Bedhadak

हांगझोऊ। चीन के हांगझोऊ में हो रहे 19वें एशियन गेम्स का आज 9वां दिन है। एशियाई खेलों में भारत का पदक जीतने का सिलसिला जारी है। 19वें एशियन खेलों के नौवें दिन की भारत की शुरुआत कांस्य पदक से हुई। स्पीड स्केटिंग में पहले भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता, उसके बाद पुरुष टीम ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया।

पदक तालिका में भारत का चौथा स्थान…

पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। पांचवें स्थान पर मौजूद उजबेकिस्तान से भारत ने अच्छी बढ़त बना ली है, लेकिन तीसरे स्थान पर मौजूद जापान या दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण कोरिया को पीछे करना भारत के लिए बेहद मुश्किल होगा।

भारत के पदकों की कुल संख्या 55 पहुंची…

19वें एशियाई खेलों में भारत के लिए अब तक इन एथलीट्स ने पदक जीते है, आइए इनके बारे में जानते है।

निशानेबाजी, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम: मेहुली घोष, रमिता और आशी चौकसे की शूटिंग टीम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद रजत पदक जीता। उन्होंने 1886 का कुल स्कोर बनाया।

रोइंग मेंस डबल्स स्कल्स: अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की जोड़ी ने लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स में 2:6.28 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता।

रोइंग, मेंस पेयर: लेख राम और बाबू लाल यादव की जोड़ी ने 6:50.41 के समय के साथ कांस्य पदक जीतकर भारत को तीसरे स्थान पर रहने में मदद की।

रोइंग, मेंस एट: रोइंग में पदक का सिलसिला जारी रखते हुए, भारत ने इस बार पुरुषों की आठ स्पर्धा में एक और रजत पदक जीता।

निशानेबाजी, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत: महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली रमिता जिंदल ने 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा में 230.1 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

निशानेबाजी, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम: दिव्यांश सिंह पंवार, रुद्रांक्ष पाटिल और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने 2023 एशियाई खेलों में भारत को अपना पहला स्वर्ण पदक दिलाया। 1893.7 अंकों के स्कोर के साथ, उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में एक टीम के लिए मौजूदा विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रोइंग, मेंस कॉक्सलेस फोर: जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत और आशीष कुमार की चौकड़ी ने पुरुषों की चार स्पर्धा में छह मिनट 7.6 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य जीता।

रोइंग, पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स: भारत ने रोइंग में कांस्य पदक जीता। सतनाम, परमिंदर, जाकर और सुखमीत की चौकड़ी फाइनल में 3:6.08 मिनट के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही।

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत: शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, जिन्होंने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में भारत को एशियाई खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया, उन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम: आदर्श सिंह, अनीश भानवाला और विजयवीर सिद्धू की तिकड़ी ने 1718 के कुल स्कोर के साथ भारत को कांस्य पदक दिलाया।

महिला क्रिकेट टीम : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह पहला मौका था, जब भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में भाग लिया। पहले प्रयास में ही टीम इंडिया स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही है।

नाविक नेहा ठाकुर : 17 वर्षीय नाविक नेहा ठाकुर ने रजत पदक जीता। उन्होंने लड़कियों की डिंगी ILCA4 स्पर्धा में 11 रेसों में कुल 27 अंकों हासिल किए।

नाविक इबाद अली : इबाद अली ने नौकायन में कांस्य पदक जीता। वह पुरुषों की विंडसर्फर आरएस एक्स स्पर्धा में 52 के नेट स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

घुड़सवारी टीम : हृदय छेदा, दिव्यकृति सिंह, अनुष अग्रवाल और सुदीप्ति हजेला की भारतीय मिश्रित टीम ने 209.205 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।

50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल टीम, सिफ्त, मानिनी और आशी : भारतीय शूटिंग टीम ने रजत पदक पर जीता है। भारत ने 50 मीटर थ्री पोजिशन की टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है। सिफ्त कौर समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक की टीम चीन के जिया सियू, हान जियायु और झांग कियोनग्यू के बाद दूसरे स्थान पर रही। इस बीच सिफ्ट दूसरे स्थान (594-28x) के साथ फाइनल में पहुंची, आशी ने भी छठे स्थान (590-27x) के साथ फाइनल में जगह बनाई। मानिनी (580-28x) के स्कोर के साथ 18वें स्थान पर रहीं।

25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा, मनु, ईशा और रिदम: भारतीय शूटिंग टीम ने भारत ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने चीन को तीन अंकों से हराया। भाकर ने राउंड की शुरुआत दो अंकों की बढ़त के साथ की और जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ा, उन्होंने इसे तीन अंकों तक बढ़ा दिया। वह क्वालीफाइंग में भी शीर्ष पर रहीं और व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं ईशा सिंह के साथ शूटिंग करेंगी।

50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल व्यक्तिगत, सिफ्त कौर : शूटिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सिफ्त कौर ने स्वर्ण अपने नाम किया। सिफ्त कौर समरा ने 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में 10.2 अंक हासिल कर आसानी से स्वर्ण पदक जीत लिया। सिफ्त कौर एशियाई खेल 2023 में एकल प्रतिस्पर्धा में भारत को स्वर्ण दिलाने वाली पहली एथलीट हैं। सिफ्त ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने 469.6 का स्कोर किया जो कि पिछले रिकॉर्ड से 2.6 अधिक है।

50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल व्यक्तिगत, आशी चौकसे : 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिफ्त जहां पहले स्थान पर रहीं, वहीं इसी प्रतियोगिता में आशी चौकसे ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारतीय पुरुष स्कीट शूटिंग टीम, अंगद, गुरजोत, अनंत : भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने कांस्य पदक जीता। अंगद बाजवा, गुरजोत सिंह खंगुरा और अनंत जीत सिंह नरुका की तिकड़ी ने कुल मिलाकर 355 अंक बनाए और फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्हें कांस्य मिला।

नौकायन डिंगी ILCA 7 पुरुष, विष्णु सरवनन : विष्णु सरवनन ने पुरुषों की डिंगी ILCA 7 में 34 के नेट स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

महिला 25 मीटर पिस्टल, ईशा सिंह : शूटिंग में ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा जमाया है। उन्होंने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में 34 का स्कोर किया और दूसरे स्थान पर रहीं।

शॉटगन स्कीट, पुरुष, अनंतजीत सिंह : अनंत नाकुरा ने पुरुषों की शॉटगन स्कीट में रजत पदक जीता। अनंत ने 60 प्रयासों में से 58 सही निशाने लगाए।

वूशु सांडा, महिला, रोशिबिना देवी : रोशिबिना देवी ने महिलाओं की 60 किग्रा वूशु सांडा में रजत पदक जीता है।

पुरुष, 10 मीटर एयर पिस्टल : सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा और शिव नरवाल की पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने चीन को एक अंक से हराया। भारत ने 1734 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

घुड़सवारी, व्यक्तिगत ड्रेसेज : अनुश और उनका घोड़ा एट्रो व्यक्तिगत ड्रेसेज में तीसरे स्थान पर रहे और 73.030 का स्कोर हासिल कर कांस्य पदक जीता।

शूटिंग : 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में भारत ने रजत पदक जीता। भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ईशा सिंह, पलक और दिव्या ने कमाल कर दिया। तीनों ने देश को एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण का 26वां पदक दिलाया। ईशा सिंह, पलक और दिव्या की टीम 1731-50x के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। चीन की रैंक्सिंग, ली और नान की जोड़ी ने स्वर्ण पर कब्जा किया।

शूटिंग : ऐश्वर्य प्रताप सिंह, स्वप्निल और अखिल ने मिलकर 50 मीटर राइफल 3 पॉजिशन पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। तीनों मिलकर 1769 का स्कोर किया। चीन के लिंशू, हाओ और जिया मिंग की जोड़ी को रजत पदक मिला। वहीं, कोरिया के खिलाड़ियों ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

टेनिस : टेनिस के पुरुष युगल स्पर्धा में भारत को एक रजत पदक मिला है। साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी फाइनल में हार गई। दोनों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। साकेत और रामकुमार को चीनी ताइपे के जेसन और यू-हसिउ ने मिलकर सीधे सेटों में हरा दिया।

शूटिंग : महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक ने स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। वहीं, ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा किया। पाकिस्तान की किश्माला तलत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। पलक ने 242.1 और ईशान ने 239.7 का स्कोर किया। वहीं, किश्माला ने 218.2 का स्कोर किया।

स्क्वैश : भारतीय महिला स्क्वैश टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल में उसे हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अनहत सिंह आखिरी मैच में ली के खिलाफ 10-12 से हार गईं। इससे पहले तन्वी खन्ना को हार मिली थी। जोशना चिनप्पा ने दूसरे मैच को जीतकर भारत को बराबरी पर ला दिया था, लेकिन अनहत की हार ने टीम को फाइनल में नहीं पहुंचने दिया।

शूटिंग : ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने टीम इवेंट में जीत हासिल करने के बाद 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुष फाइनल में रजत पदक जीता। ऐश्वर्य ने 459.7 अंक हासिल किए।

ट्रैक एंड फील्ड, किरण बालियान (शॉटपुट) : किरण बालियान ने शॉटपुट यानी गोला फेंक प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 17.36 मीटर के थ्रो के साथ पदक जीता। यह एथलेटिक्स यानी ट्रैक एंड फील्ड में भारत का पहला पदक है। मेरठ की किरण बालियान ने ट्रैक एंड फील्ड में भारत का खाता खोला।

शूटिंग : 10 मीटर एयर पिस्टल में सरबजोत और दिव्या की जोड़ी ने रजत पदक जीता। फाइनल मैच चीन ने 16-14 के अंतर से मैच अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में शूटिंग में यह भारत के लिए आठवां रजत पदक है।

टेनिस : मिश्रित युगल टेनिस में रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले ने स्वर्ण पदक जीता है। भारत के लिए 2002 एशियाई खेलों के बाद से इस खेल में स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला जारी है। रोहन बोपन्ना अब दो बार के एशियाई खेल चैंपियन हैं! उन्होंने 2018 में दिविज शरण के साथ पुरुष युगल जीता था।

स्क्वैश, पुरुष टीम : स्क्वैश में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 2014 के बाद भारतीय टीम ने पहली बार एशियाई खेलों में यह पदक जीता है। 18 साल के अभय सिंह ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और तीसरा मैच जीत भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। इससे पहले सौरव घोषाल ने मैच में मुहम्मद आसिम खान को हराया था, जबकि महेश मनगांवकर को नासिर इकबाल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

एथलेटिक्स : पुरुषों के 10000 मीटर रेस में भारत के कार्तिक और गुलवीर ने इतिहास रच दिया है। कार्तिक ने 28:15.38 की टाइमिंग के साथ रजत पदक और गुलवीर ने 28:17.21 की टाइमिंग के साथ कांस्य पदक जीता। एथलेटिक्स यानी ट्रैक एंड फील्ड में हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत ने तीन पदक जीत लिए हैं। इससे पहले शुक्रवार को किरण बालियान ने शॉटपुट में कांस्य पदक जीता था। इन दो पदकों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 38 हो गई है।

गोल्फ : गोल्फ में महिलाओं की प्रतियोगिता में अदिति अशोक ने रजत पदक अपने नाम किया। वह शुरुआत से स्वर्ण पदक जीतने की दावेदार थीं, लेकिन अंत में उन्होंने बेहद साधारण प्रदर्शन किया और उन्हें रजत से ही संतोष करना पड़ा।

शूटिंग : महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक जीता है। मनीषा कीर, राजेश्वरी कुमारी और प्रीति रजक ने 337 का स्कोर किया। चीन की टीम ने 355 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पुरुषों की ट्रैप शूटिंग : पुरुषों की ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान की टीम ने कुवैत और चीन से काफी आगे रहते हुए 361 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक जीता।

पुरुषों की ट्रैप शूटिंग : पुरुषों की ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में किनान चेनाई ने कांस्य पदक जीता है। वह 40 में से 32 शॉट निशाने पर लगाने में सफल रहे।

महिला मुक्केबाजी : मुक्केबाजी में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग में निकहत जरीन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। निकहत विश्व चैंपियन हैं और उनसे स्वर्ण की उम्मीद थी, लेकिन वह सेमीफाइनल में हार गईं।

3000 मीटर स्टीपलचेज : पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज प्रतियोगिता में अविनाश साबले ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 8:19:53 मिनट का समय निकाला।

गोला फेंक : तजिंदरपाल सिंह तूर ने भाला फेंक में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। वह लगातार दूसरे एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने में सफल हुए हैं। तजिंदर ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भी पहला स्थान हासिल किया था।

महिला 1500 मीटर दौड़ : महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में भारत को हरमिलन बैंस ने रजत पदक दिलाया। वह दूसरे स्थान पर रहीं। बहरीन की विनफ्रेड मुटिले यावी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

पुरुष 1500 मीटर दौड़ : पुरुषों के 1500 मीटर दौड़ में भारत को दो पदक मिले। अजय कुमार सरोज ने रजत पदक पर कब्जा किया। वहीं, जिनसॉन जॉनसन ने उनसे पीछे रहे और उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। कतर के मोहम्मद अल गरनी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

लॉन्ग जंप : मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। श्रीशंकर ने 8.19 मीटर का जंप लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया। चीन के बांग जिआनान 8.22 मीटर की जंप के साथ पहले स्थान पर रहे।

हेप्टाथेलॉन : नंदिनी अगासारा ने 800 मीटर हेप्टाथेलॉन में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने इस स्पर्धा के फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। उन्होंने 2:15:33 का समय लिया।

डिस्कस थ्रो : डिस्कस थ्रो में भारत की सीमा पूनिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने 58.62 मीटर दूर थ्रो फेंककर कांस्य पदक जीता। चीन की बिन फेंग ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, जियांग झिचाओ ने रजत पर कब्जा किया।

100 मीटर बाधा दौड़ : भारत की एथलीट ज्योति याराजी ने 100 मीटर हर्डल रेस में रजत पदक जीता। वह 12.91 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं, लेकिन दूसरे पायदान रहने वाली चीन की खिलाड़ी वू यानी को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इस तरह याराजी का पदक कांस्य से रजत में बदल गया।

पुरुष बैडमिंटन : भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम स्वर्ण पदक से चूक गई। फाइनल में उसका सामना मजबूत चीन से था। चीन ने फाइनल में भारत को 3-2 से हरा दिया। भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। टीम इंडिया ने इस स्पर्धा में 37 साल बाद कोई पदक जीता है। यह पहली बार है जब भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एशियाड में रजत जीता है।

महिलाओं की स्पीड स्केटिंग : संजना भटुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी ने महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर में कांस्य पदक जीता। उन्होंने अपने रेस 4:34:861 मिनट में पूरी की।

3000 मीटर स्केटिंग : भारत के आर्यनपाल घुमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले, विक्रम इंगले 4:10.128 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीता। चीनी ताइपे ने स्वर्ण, दक्षिण कोरिया ने रजत पदक जीता।