विविधता भरे देश में है कई ऊंचे पहाड़, नयनाभिराम नजारों से लुभाती हैं पर्वतों की चोटियां

भारत एक विविधताओं से भरा देश है। यहां सांस्कृतिक,सामाजिक,भौगोलिक विविधता है। यहां का मौसम भी इससे अछूता नहीं है। इस अचंभित और चमत्कृत करने वाले…

image 2023 02 22T180214.137 | Sach Bedhadak

भारत एक विविधताओं से भरा देश है। यहां सांस्कृतिक,सामाजिक,भौगोलिक विविधता है। यहां का मौसम भी इससे अछूता नहीं है। इस अचंभित और चमत्कृत करने वाले देश के भूगोल में पहाड़,घाटियां,नदियां,जंगल,रेगिस्तान सभी के रंग हैं। पहाड़ों पर घूमना सभी का सपना होता है। हमारे देश में कई पहाड़ी राज्य हैं जहां जाकर लोग सुकून महसूस करते हैं।इसकी वजह यह है कि यहां की ऊंची-ऊंची चोटियां ,वादियां ,नजारे मनमोहक होते हैं। इन्हीं पहाड़ी राज्यों में कुछ पहाड़ बहुत ऊंचाई वाले हैं । हम आपको बताते हैं ,इस रंग-बिरंगे देश में सबसे ऊंचे पहाड़ कौन-कौन से हैं।

image 2023 02 22T180001.983 | Sach Bedhadak

1-कंचनजंघा
सबसे ऊंचे पहाड़ों में सबसे पहला नाम कंचनजंघा चोटी का है।यह देश के सिक्किम राज्य में है। यह देश की ऊंची पर्वत चोटी है । विश्व की सबसे ऊंची चोटियों में कंचनजंघा का तीसरा स्थान है। इसकी ऊंचाई 8,586 मीटर है।
2-नंदा देवी
भारत की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी नंदा देवी है। इसका विश्व में 23वां स्थान है। यह भारत -नेपाल सीमा पर और उत्तराखंड राज्य में स्थित है।यह पूर्व में गौरीगंगा और पश्चिम में ऋषिगंगा घाटियों के बीच स्थित है। इसकी ऊंचाई 7,816 मीटर है।
3-जोंगसोंग पर्वत चोटी
इस पर्वत की ऊंचाई 7,462 मीटर है। यह पहाड़ भारत,नेपाल और तिब्बत सीमा पर स्थित है। इसका विश्व में 57वां स्थान है।
4-त्रिशूल पर्वत
यह हिमालय की तीन प्रमुख चोटियों के समूह का नाम है। यह उत्तराखंड में कुमाऊं के पश्चिम भाग में स्थित है। इसकी ऊंचाई 7,120 मीटर है। यह भारत की चौथी सबसे ऊंची चोटी है।

image 2023 02 22T180101.630 | Sach Bedhadak

5-सेजर कांगरी
यह पर्वतमाला देश की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी है। सेजर कांगरी पर्वत जम्मू-कश्मीर की कराकोरम रेंज के दक्षिण पूर्वी भाग में है। यह जगह ट्रेकिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
6-ममस्तोंग कांगरी
यह पर्वत माला भारत की छठीं स्थान पर सबसे ऊंची चोटी है। यह विश्व में 48वां स्थान रखती है। यह भी जम्मू -कश्मीर की कराकोरम श्रेणी का हिस्सा है।
7-रिमो कारगिल चोटी
यह पर्वत श्रंखला भारत की सातवीं सबसे ऊंची चोटी है। यह पहाड़ कराकोरम पर्वत श्रंखला का अहम भाग है।
8-हरदोल पर्वत
हरदोल पर्वत की चोटी देश में ऊंचाई में आठवां स्थान रखती है। यह पर्वत चोटी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित है। पिथौरागढ़ में मिलम घाटी के उत्तरी छोर पर स्थित यह पर्वतमाला की चोटी पर सूर्य की किरण जब पड़ती है तो,सोने के पर्वत का आभास होता है।
9-चौखंबा पहाड़
देश की सबसे ऊंची चोटियों में चौखबा पीक का नवां स्थान है। यह गंगोत्री रेंज की प्रमुख चोटी है। यह उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित है।
10-साल्तोरो कांगरी
साल्तोरो कांगरी पर्वत श्रेणी कराकोरम पर्वत श्रंखला में स्थित है। यह कराकोरम श्रेणी की साल्तोरो पर्वतमाला की उप श्रेणी का सबसे ऊंचा पहाड़ है। यह विश्व का 31वां ऊंचा पहाड़ है। यह सियाचिन ग्लेशियर से पश्चिम में स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *