Rajasthan Election: बीजेपी की पहली लिस्ट के बाद फूटे बगावत के सुर! टेंशन के बीच हाईकमान हुआ अलर्ट

राजस्थान में भाजपा की पहली सूची आने के बाद से लगातार विरोध किया जा रहा है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह दिल्ली हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है।

sb 2 2023 10 10T220815.426 | Sach Bedhadak

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में भाजपा की पहली सूची आने के बाद से लगातार विरोध किया जा रहा है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह दिल्ली हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है। अरुण सिंह चार्टर विमान द्वारा जोधपुर से जयपुर के लिए हो गए है। आज रात में ही सिंह जयपुर से दिल्ली जाएंगे। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है कि पहली लिस्ट जारी होने के बाद पैदा असंतोष के लेकर पार्टी आलाकमान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह से फिडबैक ले सकता है।

पहली लिस्ट आने के बाद से लगातार विरोध

भाजपा की पहली लिस्ट ने पार्टी आलकामना की टेंशन को बढ़ा दिया है। 41 नामों की पहली लिस्ट में कई जगह पर प्रबल दावेदारों के नाम शामिल नहीं होने के बाद से लगातार सोशल मीडिया से उठी आवाज आज सड़को पर भी देखने को मिली है। बीजेपी कार्यालय पर पर आज विभिन्न दावेदारों के समर्थको ने अपना विरोध दर्ज करवाया है।

किस किस सीट पर हो रहा विरोध

  • तिजारा (टिकट- सांसद बालकनाथ) – विरोध- पूर्व विधायक मामन यादव
  • झोटवाड़ा (टिकट- सांसद राज्यवर्धन राठौड़) – विरोध- पूर्व मंत्री राजपाल शेखावत और आशूसिंह सूरपुरा
  • कोटपूतली (टिकट- हंसराज पटेल गुर्जर) – विरोध- यादराम जांगल और मुकेश गोयल
  • देवली-उनियारा (टिकट- विजय बैंसला) – विरोध- राजेन्द्र गुर्जर
  • किशनगढ़ (टिकट- सांसद भागीरथ चौधरी) – विरोध- विकास चौधरी
  • नगर (टिकट- जवाहर सिंह बेडम) – विरोध- पूर्व विधायक अनिता सिंह गुर्जर
  • बानसूर (टिकट- देवी सिंह शेखावत) – विरोध- पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा
  • सांचौर (टिकट- सांसद देवजी पटेल) – विरोध- दानाराम चौधरी और पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी
  • झुन्झूनूं (टिकट- बबलू चौधरी) – विरोध- राजेन्द्र भाम्बू
  • लक्ष्मणगढ़ (टिकट- सुभाष महरिया) – विरोध- भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिराम रणवा
  • डूंगरपुर (टिकट- बंसीलाल कटारा) – विरोध- माधवल वाराहाट
  • बानसूर (टिकट- देवी सिंह शेखावत)- विरोध रोहिताश शर्मा और महेंद्र यादव