Rajasthan Election 2023: स्वंयभू बने दावेदार! अधिकृत सूची आने से पहले मनीष यादव ने भरा कांग्रेस से नामांकन

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर अबकी बार एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। दावेदारों में नामांकन भरने को लेकर खासा उत्साह है। इस बीच कई तस्वीरे सामने आ रही है जहां पर पार्टी ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

sb 2 2023 11 03T152629.302 | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर अबकी बार एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। दावेदारों में नामांकन भरने को लेकर खासा उत्साह है। इस बीच कई तस्वीरे सामने आ रही है जहां पर पार्टी ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। उसके बाद भी दावेदार पार्टी से अपना नामांकन दाखिल कर रहे है। ऐसा ही नजारा जयपुर की शाहपुरा विधानसभा सीट पर देखने को मिला है। जहां पर अभी तक कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इससे पहले ही कांग्रेस के दावेदार मनीष यादव ने कांग्रेस से नामांकन दाखिल कर दिया है।

sb 2 2023 11 03T152734.288 | Sach Bedhadak

सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी

मनीष यादव ने सोशल मीडिया ते द्वारा पोस्ट करते हुए लिखा, मैं आज दिनाँक 3 नवम्बर 2023 को अपना नामांकन शुभ मुहुर्तानुसार कांग्रेस पार्टी की ओर से बहुत ही सामान्य तरीके से केवल अभिकर्ता व अधिवक्ता साथी के साथ शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी के समक्ष व्यक्तिश: उपस्थित होकर जमा करवा रहा हूँ। पार्टी की ओर से अधिकृत सूची आने के उपरान्त जन आशीर्वाद सभा की तिथि, समय व स्थान तय करके आप सभी को सूचित कर दिया जाएगा।

2018 में दूसरे नंबर पर रहे थे मनीष यादव

2018 के चुनाव में शाहपुरा विधानसभा सीट के परिणाम को देखें तो यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व राज्यपाल डॉ. कमला के बेटे आलोक बेनीवाल को जीत मिली थी। आलोक बेनीवाल ने 66,538 वोट हासिल किए जबकि कांग्रेस के मनीष यादव के खाते में 62,683 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के राव राजेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर खिसक गए और उन्हें 40,215 वोट मिले।