Rajasthan Election 2023: सत्ता परिवर्तन में ये 57 सीटें अहम! यहां जो जीता उस पार्टी को मिली प्रदेश की कमान

राजस्थान में चुनावी शोर थमने के साथ ही अब प्रदेश में 25 तारीख को मतदान होने जा रहा है। राजस्थान में किसी सरकार बनेगी, यह प्रदेश की 200 विधानसभा सीट नहीं बल्कि 57 सीटें तय करेगी।

sach 1 36 | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में चुनावी शोर थमने के साथ ही अब प्रदेश में 25 तारीख को मतदान होने जा रहा है। राजस्थान में किसी सरकार बनेगी, यह प्रदेश की 200 विधानसभा सीट नहीं बल्कि 57 सीटें तय करेगी। इन सीटों पर दोनों पार्टियों के लिए हार और जीत के मायने काफी अहम माने जा रहे है। जानकारों का मानना है जो भी पार्टी राजस्थान कि इन 57 सीटों में सबसे ज्यादा सीट निकालेगी, प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार बन जाएगी। आइए जानते है इन 57 सीटों के बारें में…

सत्ता परिवर्तन में 57 सीटों अहम रोल

इन 57 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस ही नहीं बल्कि छोटी पार्टियां और निर्दलीय भी जितने में सफल हुए है।

  • 13 सीटें अजमेर संभाग
  • जयपुर संभाग में 12 सीटें
  • उदयपुर संभाग की आठ सीटें
  • जोधपुर संभाग की आठ सीटें
  • कोटा संभाग में छह
  • बीकानेर संभाग में पांच सीटें
  • भरतपुर संभाग में पांच सीटें

प्रदेश में 60 सीटों पर बीजेपी मजबूत

राजस्थान के चुनावी इतिहास की बात करें तो प्रदेश में 1972 से 2018 तक के विधानसभा चुनाव में 60 विधानसभा सीटें ऐसी है, जहां पर बीजेपी दो बार से लेकर छह बार तक जीत दर्ज की है। वहीं, 13 सीटें ऐसी है जहां पर बीजेपी चार बार से ज्यादा दर्ज करती आ रही है। भाजपा की 13 सीटें ऐसी हैं, जिन पर तीन बार से कब्जा है जबकि 33 सीटों पर दो बार से जीत दर्ज कर रही है।

महज 21 सीटों पर कांग्रेस मजबूत

प्रदेश में कांग्रेस की सीटों की बात करें तो महज 21 सीटों पर इनका दबदबा हैं। इन सीटों पर पांच बार से लेकर दो चुनाव तक कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। पांच बार कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट पर ही जीत की है। जोधपुर की सरदारपुरा सीट है, जहां से अशोक गहलोत सीएम हैं और बाडी सीट पर चार बार दर्ज किया है। छह सीटें ऐसी हैं, जिन पर कांग्रेस लगातार 3 चुनाव से जीत दर्ज करती आ रही है। इसके अलावा 13 सीटें ऐसी हैं, जहां पर पिछले दो चुनाव से कांग्रेस का कब्जा है।