Lok Sabha Election 2024 : डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट से कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, अर्जुन बामनिया भरेंगे पर्चा

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने दूसरे चरण के नामांकन के आखिरी दिन डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी के नाम का पत्ता खोल दिया है। अर्जुन बामनिया आज भरेंगे नामांकन।

arjun bamniya | Sach Bedhadak

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में दो चरणों में मतदान होंगे। इधर, दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने का 4 अप्रैल को दौर थम जाएगा। इस बीच कांग्रेस ने डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर अपना पत्ता खोल दिया है। तमाम अटकलों के बीच गुरुवार को कांग्रेस ने डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस ने डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट से अर्जुन बामनिया को अपना उम्मीदवार बनाया गया है। यहां से बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए महेंद्र सिंह मालवीय को मैदान में उतार है, जिनकी वागड़ आंचल में अच्छी पकड़ है। वहीं वागड़ आंचल की क्षेत्रीय पार्टी बाप (BAP) की तरफ से प्रत्याशी राजकुमार रोत मैदान में हैं। अर्जुन बामनिया आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

कौन हैं अर्जुन बामनिया?

अर्जुन बामनिया कांग्रेस के बड़े आदिवासी नेताओं में माने जाते हैं। वो बांसवाड़ा से तीन विधायक चुने गए हैं. वो पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हैं। बामनिया में ने पहला चुनाव 2008 में लड़ा था। जहां उन्होंने बांसवाड़ा विधानसभा से भाजपा के धन सिंह रावत को करीब 15 हजार वोटों से हराया था।

BAP से गठबंधन की थी चर्चा

कांग्रेस ने 4 अप्रैल से पहले तक डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट से अपने प्रत्याशी के नाम का पत्ता नहीं खोला। राजस्थान के सियासी गलियारों में चर्चा चल रही थी कि यहां पर कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी BAP के साथ गठबंधन कर सकती है। हालांकि गुरुवार को कांग्रेस ने इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है। कल तक बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट को लेकर सियासी गलियारों में कई मायने भी निकाले जा रहे थे। क्या कांग्रेस BAP के साथ गठबंधन करेगी या फिर अपना उम्मीरवार उतारेगी?