UP: दूल्हा-दुल्हन, जीजा, दोस्त… युवक ने फरसे से 5 लोगों को काट डाला, फिर खुद को भी मारी गोली

मैनपुरी। यूपी के मैनपुर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। वारदात के…

New Project 2023 06 24T115050.267 | Sach Bedhadak

मैनपुरी। यूपी के मैनपुर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने गोली मारकर खुद आत्महत्या कर ली है। आरोपी युवक ने पत्नी और मामी पर भी जानलेवा हमला किया है। दोनों की हालत गंभीर है।

यह घटना मैनपुरी के किशनी थाना इलाके क्षेत्र के गोकुलपुरा अरसारा गांव की है। आरोपी ने देर रात करीब 2 बजे वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह एक परिवार में पांच लोगों के सामूहिक हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार, आईजी के साथ कई बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी सुभाष चंद्र यादव के तीन पुत्र शिववीर (32), सोनू (26) और भुल्लन (22) थे। शुक्रवार को मंझला बेटे सोनू (26) की बारात इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव गंगापुर से लौट कर आई थी। हादसे के बाद पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपी बेटे शिववीर किशनी में सरकारी अस्पताल के बाहर फोटो स्टेट की दुकान चलाता था। उसे दुकान के लिए कुछ पैसों की जरूरत थी। पैसे नहीं देने घर पर रोज झगड़ा करता था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव इधर-उधर बिखरे पड़े थे। किसी का गला कटा था, तो किसी के सिर पर गहरे घा‌व थे। पुलिस अभी हत्या के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

New Project 2023 06 24T115152.106 | Sach Bedhadak

सबसे पहले दूल्हा और दुल्हन की हत्या की…

पिता ने बताया कि छोटे बेटे की दुल्हन कल आई थी। घर में नई बहू सोपी (20) के आने से खुशियों का माहौल था। सारे रिश्तेदार भी घर पर ही थे। शुक्रवार की देर रात एक बजे तक सभी लोग डीजे बजा कर नाच गा रहे थे। रात में शिववीर ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशे की गोली मिलाकर सभी को पिला दी। सभी के बेहोश होने के बाद शिववीर वहां फरसा लेकर आया और सभी को काटना शुरू कर दिया। हम लोग तो नीचे घर में सोए थे।’

पिता ने बताया, ‘सबसे पहले छत पर सो रही नई बहू सोपी (20) को मारा। फिर सोनू (26) को काट दिया। इसके बाद आंगन में सो रहे भाई भुल्लन (22), बहनोई सौरभ निवासी चांदा हविलिया (26), भाई के दोस्त दीपक (20) फिरोजाबाद की हत्या कर दी। इसके बाद वह घर के नीचे आया, तब तक हम लोग उठ गए थे। वह अपने कमरे में गया। अपनी पत्नी डौली और मामी सुषमा पर भी जानलेवा हमला किया। हम लोग तो नीचे घर में सोए थे।’ जैसे ही चिल्लाने की आवाज सुनी तो मैं वहां पर पहुंचा। मैंने उसे रोकने की बहुत कोशिश की।’ शिववीर ने मेरे ऊपर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन मैं वहां से भाग आया और शोर मचाया। पिता की आवाज सुनकर शिववीर डर गया। फिर वह दोबारा अपने कमरे में गया। तमंचे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

New Project 2023 06 24T115351.570 | Sach Bedhadak

पिता बोले- बेटे की घाटे में चल रही थी दुकान, इसलिए उठाया ये कदम…

घटना के बाद पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि ‘उसके बड़े बेटे शिववीर की किशनी में सरकारी अस्पताल के सामने फोटो स्टेट की दुकान है। उसकी दुकान घाटे में चल रही थी। वह दुकान के लिए नई मशीनें खरीदना चाहता था। उसने मुझसे पैसे मांगे, लेकिन छोटे बेटे सोनू की शादी करनी थी, इसलिए हम लोग पैसे नहीं दे सका। इसी वजह से वह आए दिन घर पर झगड़ा करता था। कभी पत्नी को डांटता, मारता तो कभी मां से भी विवाद करता था। शायद, इसी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा।’

हत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस…

एक साथ पांच लोगों की हत्या की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार और कई थानों की फोर्स गांव पहुंची। दो घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं। एसपी विनोद कुमार ने हत्याकांड़ को लेकर बताया कि परिवार के पांच लोगों की हत्या हुई है। हत्यारोपी ने चारा काटने वाली मशीन से परिजनों की हत्या की, फिर खुद भी सुसाइड कर लिया है। सुबह 4 बजे हमें वारदात की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे, देखा तो शव बिखरे पड़े थे। हत्याकांड क्यों अंजाम दिया गया, इसकी वजह अभी पता नहीं लग सकी है। पुलिस कारण जानने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *