कभी शिवाजी चौक पर हाथ में मशाल लिए.. कभी गुरुद्वारे में शांत बैठे दिखाई दिए राहुल गांधी…देखें तस्वीरें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र में निकाली जा रही है। उनकी यात्रा नांदेड़ जिले में पहुंच चुकी है। गुरूनानक देव की…

कभी शिवाजी चौक पर हाथ में मशाल लिए.. कभी गुरूद्वारे में शांत बैठे दिखाई दिए राहुल गांधी...देखें तस्वीरें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र में निकाली जा रही है। उनकी यात्रा नांदेड़ जिले में पहुंच चुकी है। गुरूनानक देव की जयंती की पूर्व संध्या पर राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के साथ गुरुद्वारे तक गए। इसके बाद राहुल गांधी गुरुद्वारे गए और गुरूग्रंथ के सामने माथा टेका। इस दौरान उन्होंने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। वहीं राहुल गांधी बीती रात शिवाजी चौक के सामने से भी भारत जोड़ो यात्रा के साथ निकले। शिवाजी चौक पहुंचने पर उन्होंने वीर शिवाजी की प्रतिमा को नमन किया। यहां राहुल गांधी हाथ में मशाल लेते हुए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

ezgif 3 ca70d5c9fd | Sach Bedhadak

गुरुद्वारे में पहुंचने पर गुद्वारे के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किय़ा और उन्हें पगड़ी पहनाई। इस तस्वीर में राहुल गांधी पगड़ी बंधवाते नजर आ रहे हैं।

ezgif 3 c8d35833ed | Sach Bedhadak

राहुल गांधी ने गुुरुद्वारे पहुंचकर गुुरुग्रंथ जी के सामने माथा टेका और भारत जोड़ो यात्रा के सफल होने की अर्ज लगाई।

ezgif 3 5b39b56137 | Sach Bedhadak

राहुल गांधी ने गुरूद्वारे में चल रहे शबद कीर्तन को सुना इस दौरान वे चुपचाप बैठे हुए दिखाई दिए।

ezgif 3 d19a607083 | Sach Bedhadak

कल रात राहुल गांधी ने नांदेड़ जिले के देगलूर के रास्ते में महाराष्ट्र में प्रवेश किया। राहुल गांधी वीर शिवाजी की प्रतिमा पर पहुंचे। यहां उन्होंने शिवाजी प्रतिमा के सामने हाथ जोड़े और उनसे आशीर्वाद लिया।

ezgif 3 e4164408b7 | Sach Bedhadak

राहुल गांधी ने यहां हाथ में मशाल लेकर यात्रा का आरंभ किया । इसके साथ ही सभी पदयात्रियों ने भी हाथ में मशाल लेकर यात्रा में भागीदरी की। छत्रपति शिवाजी महाराज की जय के उद्घोष के साथ राहिल गांधी ने यहां पर अपना संबोधन दिया।

ezgif 3 fdae2ce83c | Sach Bedhadak

यहां स्थित शिवाजी चौक से ही संबोधन देकर राहुल गांधी ने आगे की यात्रा शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *