‘मणिपुर के लोगों के साथ है देश, शांति से निकलेगा समाधान का रास्ता’ लालकिले से PM मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से मणिपुर के नाम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेरे प्यारे परिवार जनों पिछले कुछ दिनों में मणिपुर में हिंसा का दौर चला। संविधान के साथ खिलवाड़ हुआ।

modi | Sach Bedhadak

Independence Day-2023 : नई दिल्ली। देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 10वीं बार तिरंगा फहराया। इस मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से मणिपुर के नाम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेरे प्यारे परिवार जनों पिछले कुछ दिनों में मणिपुर में हिंसा का दौर चला। संविधान के साथ खिलवाड़ हुआ। देश मणिपुर के लोगों के लोगों के साथ है। शांति से समाधान का रास्ता निकलेगा। हर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा पिछले कुछ सप्ताह विशेषकर मणिपुर में जो हिंसा का दौर चला कई लोगों का अपना जीवन खोना पड़ा। मां-बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ। लेकिन कुछ दिनों से लगातार शांति की खबरें आ रही हैं। देश मणिपुर के लोगों के साथ है। देश मणिपुर के लोगों को पिछले कुछ दिनों से जो शांति बनाए रखी है, उस शांति के पर्व को आगे बढ़ाएं। शांति से ही इसका रास्ता निकलेगा। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर उन समस्याओं के समाधान के लिए भरपूर प्रयास कर रही है।

मोदी के भाषण की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में जी-20 समिट के मेहमाननवाजी का अवसर मिला है। पिछले 1 साल से जी 20 के अनेक ऐसे आयोजन हुए हैं उसने देश का सामर्थ्य से विश्व को परिचित करा दिया है। भारत की विविधता को दुनिया अचंभे से देख रही है। भारत को जानने की समझने की इच्छा बढ़ी है। आज भारत का एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ा है। दुनिया के एक्सपर्ट इन सारे मानदंडों के आधार पर कह रहे हैं कि अब भारत रुकने वाला नहीं है। दुनिया की कोई भी रेटिंग एजेंसी वो भारत का गौरव कर रही है।

हम जो भी करेंगे, जो भी कदम उठाएंगे, जो फैसला लेंगे, वो अगले एक हजार साल तक अपनी दिशा निर्धारित करने वाला है, भारत के भाग्य को लिखने वाला है। विश्वभर में भारत की चेतना के प्रति, भारत के सामर्थ्य के प्रति एक नया आकर्षण, एक नया विश्वास पैदा हुआ है। ये प्रकाशपुंज भारत से उठा है, जो विश्व अपने लिए ज्योति के रूप में देख रहा है।

इस बार प्राकृतिक आपदा ने देश के अनेक हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा किए। जिन परिवारों ने इस संकट को सहन किया है मैं उन सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। राज्य – केंद्र सरकार मिलकर उन सभी संकटों से मुक्त होकर तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ेंगी, ये विश्वास दिलाता हूं।

पूज्य बापू के नेतृत्व में असहयोग का आंदोलन और भगत सिंह, राजगुरू जैसे अनगिनत वीरों का बलिदान … उस पीढ़ी में शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसने देश की आजादी में अपना बलिदान न दिया हो । देश की आजादी की जंग में जिस-जिस ने बलिदान दिया है, त्याग किया है, तपस्या की है, मैं उन्हें आदरपूर्वक नमन, उनका अभिनंदन करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के वीरों ने इस कालखंड में कोई भूभाग ऐसा नहीं था कोई समय ऐसा नहीं था जब उन्होंने देश की आजादी के लौ को जलता न रखा हो। मां भारती बेड़ियों से मुक्त होने के लिए उठ खड़ी हुई थी। जंजीरों को झकझोर रही थी। देश की नारी शक्ति से लेकर कोई हिंदुस्तानी ऐसा नहीं था जो आजादी के सपने को लेकर जीता न हो। त्याग और तपस्या का वो व्यापक रूप एक नए विश्वास जगाने वाला वो पल आखिरकार 1947 में देश में आजाद हुआ। 1000 साल की गुलामी में संजोये हुए सपने देश ने संवरते हुए देखा। मैं देख रहा हूं फिर एकबार देश के सामने एक मौका आया है। ये अमृतकाल का पहला वर्ष है, या तो हम जवानी में जी रहे हैं, या हम इस कालखंड में जी रहे हैं। सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के लिए काम करेंगे।

मेरे प्यारे परिवारजन इसबार प्राकृतिक आपदा ने देश के अनेक हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा किया है। जिन परिवारों ने इस संकट में सहन किया मैं उन सभी परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर उन सभी संकटों से मुक्त होकर तेज गति से आगे बढ़ेंगे। इसका विश्वास दिलाता हूं।

आज 15 अगस्त महान क्रांतिकारी श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती पूर्ण हो रही है। ये वर्ष स्वामी दयानंद सरस्वती के 150वीं जयंती का वर्ष है। ये वर्ष मीराबाई भक्ति योग की सिरमौर 525 वर्ष का या पावन वर्ष है। इसबार जब हम 26 जनवरी मनाएंगे वो हमारे गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ होगी।

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे प्रिय 140 करोड़ परिवारजन। जनसंख्या की दृष्टि से भी हम विश्व में नंबर एक है। 140 करोड़ का देश, मेरे भाई बहन और परिवारजन आज आजादी का पर्व मना रहा है। देश के कोटि-कोटि लोगों को आजादी के इस महान पर्व की कोटि-कोटि शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *